{"_id":"594b75a44f1c1b77408b4704","slug":"manipulation-of-government-orders-fir-lodge-in-ashok-nagar-police-station-by-ias-mahajan","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी आदेश में हेरफेर कर सोशल मीडिया पर किया वायरल, आईएएस अफसर ने कराया मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरकारी आदेश में हेरफेर कर सोशल मीडिया पर किया वायरल, आईएएस अफसर ने कराया मामला दर्ज
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 22 Jun 2017 01:29 PM IST
विज्ञापन
Fraud
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य सरकार के वित्त विभाग के सातवें वेतन आयोग से संबंधित आदेश को तोड़मरोड़ कर सोशल मीडिया पर भेजने का बड़ा मामला सामने आया है। इस संबंध में राज्य सरकार के सीनियर आईएएस अफसर नवीन महाजन की ओर से जयपुर के अशोक नगर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया गया है।
जिसमें बताया जा रहा है कि शासन सचिवालय में वित्त विभाग की ओर से कर्मचारियों के वित्त नियमों की पालना के लिए एक आदेश कुछ अरसे पहले जारी किया गया था। इस आदेश की कॉपी में अज्ञात शख्स द्वारा कांटछांट कर शब्दों में हेरफेर कर दी गई, फिर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
बताया जा रहा है कि तोड़-मरोड़कर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ आदेश सातवें वेतन आयोग से जुड़ा था। इससे राज्य सरकार के वित्त विभाग से जुड़े इस कूटरचित आदेश की वजह भ्रामक खबरें फैल गई। राजकीय कर्मचारियों में असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई।
विज्ञापन
यह मामला सचिवालय तक पहुंचने के बाद ऐसे शख्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाने का निर्णय किया गया। तब आईएएस नवीन महाजन की ओर से अशोक नगर थाने में बुधवार को रिपोर्ट दी गई। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर इसकी पड़ताल सबइंस्पेक्टर कृष्णकुमार को सौंपी है।