फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   love jihad murder case in rajsamand, Internet service has been stopped

राजसमंद लव जिहाद मामला: इंटरनेट बंद, चार जिलों की पुलिस कर दी तैनात

Thu, 07 Dec 2017 11:07 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 07 Dec 2017 11:07 AM IST
विज्ञापन
love jihad murder case in rajsamand, Internet service has been stopped
कुदाल लेकर जाते हुए, वार करते हुए (इनसेट) - फोटो : अमर उजाला
राजसमंद में लव जिहाद को लेकर हुई हत्या के बाद प्रशासन चौकन्ना हो गया है। किसी भी तरह की विषम परिस्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने जरूरी कदम उठाए हैं। सरकार नहीं चाहती कि मामले को लेकर कोई गंभीर स्थिति पैदा हो।
विज्ञापन


राजसमंद में बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति का शव अधजली अवस्था में पड़ा है। लेकिन इसी दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया। जिसमें शंभूलाल रैगर नामक व्यक्ति एक व्यक्ति को बेरहमी से धारधार हथियार से मार रहा है।
विज्ञापन


घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने व्यवस्था चाक चौबंद कर दी। चप्पे चप्पे पर नजर रखी जा रही है। मामले की मानिटरिंग पुलिस मुख्यालय से की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

love jihad murder case in rajsamand, Internet service has been stopped
कुदाल लेकर जाते हुए, वार करते हुए (इनसेट)
घटना के बाद जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता बन गया है। चार जिलों की पुलिस राजसमंद में तैनात कर दी गई है, जिससे किसी भी परिस्थिति से निपटा जा सके। उधर किसी भी तरह के वीडियो या मैसेज नहीं फैलाए जा सकें, इसके लिए मोबाइल व इंटरनेट सेवाएं बाधित कर दी गई हैं।

उधर, गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया ने कहा है कि मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच की जा रही है। उससे पूछताछ की जाएगी उसके बाद ही पूरी स्थिति साफ हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed