फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Looted by threatening to file rape case in alwar, two accused arrest

मोबाइल पर दोस्ती गांठी, फिर बलात्कार का केस दर्ज करवाने की धमकी देकर लूटा 

Mon, 05 Jun 2017 03:25 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Mon, 05 Jun 2017 03:25 PM IST
विज्ञापन
 Looted by threatening to file rape case in alwar, two accused arrest
धमकी देने वाली युवती और साथी - फोटो : Amar Ujala
अलवर जिले में एक व्यक्ति से फोन पर दोस्ती के बाद मिलने के बहाने बुलाकर बलात्कार का आरोप लगाकर सोने की चेन व रुपए लूटने का मामला सामने आया है। मामले में एनईबी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बलात्कार का मुकदमा दर्ज करवाने की धमकी देने वाली युवती और उसके साथी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरोह में शामिल दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन


थानाप्रभारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी ज्योति व उसका साथी नरेश मीणा उर्फ नरसी है। दोनों अलवर के रहने वाले है। उनके खिलाफ महेंद्र सिंह नाम के व्यक्ति ने केस दर्ज करवाया था। जिसमें बताया कि उनके मोबाइल फोन पर 3 जून को एक फोन कॉल आया। युवती ने बातचीत कर कहा कि वह किसी परिचित को फोन कर रही थी, लेकिन गलती से आपको कॉल लग गया।
विज्ञापन


इस बहाने युवती ने बातचीत कर महेंद्र से कहा कि मुझे आपकी आवाज अच्छी लगी और फिर फोन पर ही कुछ और बार बातचीत कर दोस्ती कर ली। जिसमें युवती ने साजिश के मुताबिक महेंद्र सिंंह को मिलने का प्रस्ताव रखते हुए वंडर मॉल बुलाया। बातों में आकर महेंद्र ने भी हामी भर दी। इसके बाद वे अगले दिन ज्योति व महेंद्र सिंह ने कोतवाली इलाके में स्थित वंडर मॉल में मुलाकात की। तब महेंद्र का दोस्त संतोष भी साथ था। वहां ज्योति ने भूख लगने की बहाना बनाया और महेंद्र सिंह व उसके दोस्त संतोष को एक कैफे हाउस ले गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

...रिपोर्ट दर्ज करवाने की धमकी दी और चार लाख रुपए मांगे

 Looted by threatening to file rape case in alwar, two accused arrest
थानाप्रभारी देवेंद्र ​प्रताप के मुताबिक वहीं कैफे में ज्योति के गिरोह में शामिल महिला ने पारिवारिक सदस्य बनकर फोन किया और उसे घर आने को कहा। तब ज्योति ने अपने दोस्तों के साथ मौजूद होने और घर आने में देरी होने की बात कही। इसके बाद ज्योति ने महेंद्र सिंह को उसे घर छोड़ने को कहा और अपने साथ ट्रांसपोर्ट नगर स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में ले आई। वहां एक मकान में एक महिला और दो तीन युवक पहले से मौजूद थे। जिन्होंने महेंद्र सिंह और उसके साथी संतोष को पहले कुछ नाश्ता पानी करवाया।

इसके बाद गिरोह में मौजूद महिला और ज्योति ने महेंद्र सिंह पर उससे बलात्कार करने का आरोप लगाते हुए कहा कि रिपोर्ट दर्ज करवाने की धमकी दी और करीब चार- पांच लाख रुपयों की मांग कर डाली। इससे दोनों हैरान रह गए। तभी ज्योति के साथ मौजूद युवकों ने मिलकर महेंद्र सिंह की जेब में रखे 5 सौ रुपए और उसके दोस्त संतोष के गले में पहनी सोने की चेन छीन ली और उन्हें अगले 24 से 48 घंटे में बाकी रकम तीन लाख रुपए का इंतजाम कर देने को कहा। रुपए नहीं देने पर बलात्कार का मुकदमा दर्ज करवाने की फिर से धमकियां दी।

लेकिन महेंद्र सिंह ने तत्काल वहां से निकलने के बाद एनईबी थाना पुलिस को सूचना दी और मुकदमा दर्ज करवाया। तब पुलिस को आरोपियों के नाम व पते की जानकारी नहीं थी। पुलिस ने महेंद्र सिंह के मोबाइल पर आए युवती के फोन नंबरों और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आरोपी ज्योति और उसके साथी नरेश उर्फ नरसी मीणा को सोमवार को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासि​ल कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed