{"_id":"593528974f1c1b931f9c7aee","slug":"looted-by-threatening-to-file-rape-case-in-alwar-two-accused-arrest","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल पर दोस्ती गांठी, फिर बलात्कार का केस दर्ज करवाने की धमकी देकर लूटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल पर दोस्ती गांठी, फिर बलात्कार का केस दर्ज करवाने की धमकी देकर लूटा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 05 Jun 2017 03:25 PM IST
विज्ञापन
धमकी देने वाली युवती और साथी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलवर जिले में एक व्यक्ति से फोन पर दोस्ती के बाद मिलने के बहाने बुलाकर बलात्कार का आरोप लगाकर सोने की चेन व रुपए लूटने का मामला सामने आया है। मामले में एनईबी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बलात्कार का मुकदमा दर्ज करवाने की धमकी देने वाली युवती और उसके साथी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरोह में शामिल दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
थानाप्रभारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी ज्योति व उसका साथी नरेश मीणा उर्फ नरसी है। दोनों अलवर के रहने वाले है। उनके खिलाफ महेंद्र सिंह नाम के व्यक्ति ने केस दर्ज करवाया था। जिसमें बताया कि उनके मोबाइल फोन पर 3 जून को एक फोन कॉल आया। युवती ने बातचीत कर कहा कि वह किसी परिचित को फोन कर रही थी, लेकिन गलती से आपको कॉल लग गया।
इस बहाने युवती ने बातचीत कर महेंद्र से कहा कि मुझे आपकी आवाज अच्छी लगी और फिर फोन पर ही कुछ और बार बातचीत कर दोस्ती कर ली। जिसमें युवती ने साजिश के मुताबिक महेंद्र सिंंह को मिलने का प्रस्ताव रखते हुए वंडर मॉल बुलाया। बातों में आकर महेंद्र ने भी हामी भर दी। इसके बाद वे अगले दिन ज्योति व महेंद्र सिंह ने कोतवाली इलाके में स्थित वंडर मॉल में मुलाकात की। तब महेंद्र का दोस्त संतोष भी साथ था। वहां ज्योति ने भूख लगने की बहाना बनाया और महेंद्र सिंह व उसके दोस्त संतोष को एक कैफे हाउस ले गई।

...रिपोर्ट दर्ज करवाने की धमकी दी और चार लाख रुपए मांगे
थानाप्रभारी देवेंद्र प्रताप के मुताबिक वहीं कैफे में ज्योति के गिरोह में शामिल महिला ने पारिवारिक सदस्य बनकर फोन किया और उसे घर आने को कहा। तब ज्योति ने अपने दोस्तों के साथ मौजूद होने और घर आने में देरी होने की बात कही। इसके बाद ज्योति ने महेंद्र सिंह को उसे घर छोड़ने को कहा और अपने साथ ट्रांसपोर्ट नगर स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में ले आई। वहां एक मकान में एक महिला और दो तीन युवक पहले से मौजूद थे। जिन्होंने महेंद्र सिंह और उसके साथी संतोष को पहले कुछ नाश्ता पानी करवाया।
इसके बाद गिरोह में मौजूद महिला और ज्योति ने महेंद्र सिंह पर उससे बलात्कार करने का आरोप लगाते हुए कहा कि रिपोर्ट दर्ज करवाने की धमकी दी और करीब चार- पांच लाख रुपयों की मांग कर डाली। इससे दोनों हैरान रह गए। तभी ज्योति के साथ मौजूद युवकों ने मिलकर महेंद्र सिंह की जेब में रखे 5 सौ रुपए और उसके दोस्त संतोष के गले में पहनी सोने की चेन छीन ली और उन्हें अगले 24 से 48 घंटे में बाकी रकम तीन लाख रुपए का इंतजाम कर देने को कहा। रुपए नहीं देने पर बलात्कार का मुकदमा दर्ज करवाने की फिर से धमकियां दी।
लेकिन महेंद्र सिंह ने तत्काल वहां से निकलने के बाद एनईबी थाना पुलिस को सूचना दी और मुकदमा दर्ज करवाया। तब पुलिस को आरोपियों के नाम व पते की जानकारी नहीं थी। पुलिस ने महेंद्र सिंह के मोबाइल पर आए युवती के फोन नंबरों और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आरोपी ज्योति और उसके साथी नरेश उर्फ नरसी मीणा को सोमवार को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल कर ली।