फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Looted 20 lakh rupees from bank cashier in film style at nagaur

फिल्मी स्टाइल में बैंक कैशियर से दिनदहाड़े 20 लाख रुपए लूटे 

Wed, 22 Nov 2017 04:52 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Wed, 22 Nov 2017 04:52 PM IST
विज्ञापन
 Looted 20 lakh rupees from bank cashier in film style at nagaur
Loot - फोटो : Demo pic
एक कैंपर जीप में आए हथियारबंद बदमाश आज दिनदहाड़े एक बैंक के कैशियर से फिल्मी स्टाइल में 20 लाख रुपए लूटकर भाग निकले।
विज्ञापन


वारदात से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और मौके पर पहुंचकर जायल थाना पुलिस ने तत्काल नाकाबंदी करवाई गई। लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लगा। यह वारदात नागौर जिले के जायल कठौती मार्ग पर हुई। कैशियर पुष्पेंद्र ने बताया कि वह रोजाना की तरह आज दोपहर को बैंक की कार से जायल ब्रांच से 20 लाख रुपए लेकर कठौती बैंक के लिए रवाना हुए थे। इसी दौरान जायल-कटौती हाइवे पर सूनसान जगह पर पीछे से आ रही सफेद रंग की एक बोलेरो कैंपर ने उनकी कार को टक्कर मारी।

टक्कर के बाद कार चालक ने गाड़ी को रोक ली। इसी दौरान बदमाश वहां आए। तभी एक बदमाश ने पिस्तौल दिखाते हुए कैशियर पुष्पेंद्र और कार ड्राइवर नृसिंह को धमकाया। 
विज्ञापन

खेतों में छिपकर कैशियर-ड्राइवर ने जान बचाई

 Looted 20 lakh rupees from bank cashier in film style at nagaur
loot demo pic - फोटो : Demo pic
बदमाशों ने कैशियर और ड्राइवर को वहां से भागने के लिए कहा। इस पर कैशियर पुष्पेंद्र व ड्राइवर भाग​कर खेतों में छिप गए। 

इसके बाद बदमाश कार में रखा नोटों का बैग लेकर भाग निकले। बैग में 20 लाख रुपए थे। पुष्पेंद्र के मुताबिक लुटेरों की संख्या चार—पांच थी। लूट की सूचना पर नागौर एएसपी राजकुमार चौधरी सहित पुलिस उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद संभावित प्रमुख मार्गों पर नाकाबंदी करवाई गई, लेकिन बदमाशों का पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed