फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   loot of 5 lakhs rupees with employees of private company in Jaipur

ओटीएस के पास दिनदहाड़े बाइक सवारों ने लूटे 5 लाख

Sat, 20 May 2017 02:36 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 20 May 2017 02:36 PM IST
विज्ञापन
loot of 5 lakhs rupees with employees of private company in Jaipur
bike loot
प्रदेश की राजधानी में अपराधियों को हौंसले बुलंद होते नजर आ रहे हैं। ओटीएस चौराहे पर बाइक सवारों ने दिन दहाड़े एक युवक से करीब पांच लाख रुपए लूट लिए। सूचना मिलते ही पुलिस ने नाकाबंदी करवाई।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक डेयरी में कैश जमा करवाने के लिए जाते हुए इस युवक से बाइक सवार युवकों ने हथियार की नोंक पर धमकाया और फिर पैसों से भरा बैग लूट कर फरार हो गए। मामले में सूचना मिलने के साथ ही पुलिस हरकत में आई और नाकाबंदी करवाकर जांच शुरू कर दी गई। जानकारी के मुताबिक शनिवार को ओटीएस चौराहे पर दिन में एक निजी कम्पनी का कर्मचारी जा रहा था। यह कम्पनी डेयरी बूथों से कलेक्शन कर जमा करवाने का काम करती है। कर्मचारी के पास करीब पांच लाख रूपए के आस पास कैश था। कर्मचारी के मुताबिक ओटीएस के पास बाइक सवार युवकों ने उसे रोका और उससे मारपीट करने लगे। उनके पास हथियार भी थे। मारपीट के बाद युवक उससे बैग छीन कर भाग गए।
विज्ञापन


लूट की जानकारी मिलने के साथ ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटना में घायल हुए युवक को जयपुरिया अस्पताल उपचार के लिए ले जाया गया। पुलिस ने इलाके की नाकाबंदी कर मामले की जांच शुरू कर दी। दिनदहाड़े लूट की घटना की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी ईस्ट कुंवर राष्ट्रदीप खुद मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed