{"_id":"59f5d3f64f1c1b60678b8061","slug":"loot-millions-from-jewelery-showroom-by-showing-the-first-pistol-of-dhartres","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिस्टल दिखाकर ज्वैलरी शोरुम से लाखों की लूट, पकड़े गए लुटेरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिस्टल दिखाकर ज्वैलरी शोरुम से लाखों की लूट, पकड़े गए लुटेरे
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 29 Oct 2017 06:54 PM IST
विज्ञापन
loot demo pic
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धरतेरस के एक दिन पहले रिवॉल्वर दिखाकर लाखों रुपए की लूट का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने वारदात में शामिल तीन लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्त में आया एक बदमाश दो साल पहले एक पुलिस एएसआई की हत्या के केस में भी आरोपी है। यह मामला है राजस्थान के सीकर जिले में फतेहपुर कस्बे का। जहां के चिराणियों के मोहल्ले में धनतेरस के एक दिन पहले वारदात हुई थी।
सीकर पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अजय चौधरी निवासी वार्ड नंबर 29, फतेहपुर कस्बा है। इसके अलावा दूसरा आरोपी अर्जुन उर्फ लारा निवासी आचार्य मोहल्ला, फतेहपुर है और एक अन्य आरोपी है। इन आरोपियों को आज कोर्ट में पेशकर रिमांड पर लिया गया। आरोपियों से लूटा गया कुछ माल बरामद हुआ है।
पुलिस के मुताबिक तीनों बदमाशों ने चिरानियों के मोहल्ले में ज्वैलरी व्यवसायी भगवती प्रसाद के शोरुम पर पिस्टल दिखाकर लाखों की लूट की थी। इनमें से अर्जुन उर्फ लारा के खिलाफ एएसआई की हत्या का मुकदमा दर्ज है। आरोप है कि करीब दो साल पहले किसी मामले में पूछताछ करने गए कोतवाली थाने के एएसआई ओमप्रकाश पर अर्जुन ने पत्थरों से वार कर घायल कर दिया था। इससे एएसआई की मौत हो गई थी।