फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   live murder of a man in filmi style in rajasthan

फिल्मी स्टाइल में लाइव मर्डर, पिकअप के साथ गला दबोचकर दौड़ाया और फिर दिया धक्का

Wed, 13 Dec 2017 03:40 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Wed, 13 Dec 2017 03:40 PM IST
विज्ञापन
live murder of a man in filmi style in rajasthan
डेमो इमेज - फोटो : Demo pic
मामूली बात पर दो पिकअप ड्राइवरों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि गुस्साए एक पिकअप चालक ने फिल्मी स्टाइल में परिचित साथी का मर्डर कर दिया। हत्यारे ने अपनी पिकअप स्टार्ट कर दूसरे युवक का हाथ कसकर पकड़ लिया। 
विज्ञापन


पिकअप के साथ उसे तेज दौड़ाते हुए अचानक छोड़ दिया। इससे सड़क पर सिर टकराते ही युवक की मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी पिकअप लेकर फरार हो गया। पुलिस हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी पिकअप चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


यह मामला राजस्थान के डूंगरपुर जिले का है। जहां बिछीवाड़ा थाना इलाके में नेशनल हाइवे 8 पर बिछीवाड़ा से करीब 2 किमी दूर हुई यह जघन्य वारदात हुई। जिसमें मूल रूप से आगरा निवासी महिपाल सिंह जाट (32) की मौत हो गई। वहीं, फरार आरोपी  रिंकू चौधरी निवासी सोनगा,तहसील जिला आगरा का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

कहासुनी पर थप्पड़ का बदला हत्या में बदला

live murder of a man in filmi style in rajasthan
demo pic
बिछीवाड़ा थाना पुलिस के अनुसार मुंबई से करीब 25 पिकअप चालकों का एक दल हिमाचल प्रदेश के लिए  रवाना हुआ था। सोमवार देर शाम को वे सभी बिछीवाड़ा से आगे एक होटल के बाहर खाना खाने रुके।

सभी लोग खाना खाने लगे तभी आरोपी रिंकू चौधरी और आगरा के ही महिपालसिंह जाट (32) के बीच मामूली बात पर झगड़ा हो गया। इस पर रिंकू चौधरी ने महिपाल को थप्पड़ जड़ दिया। इस पर महिपाल के भतीजे ओमवीर सिंह ने बदला लेते हुए रिंकू चौधरी को थप्पड़ मार दिए।

इसके बाद अन्य लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत करवा दिया और रिंकू को पिकअप में बैठा दिया। तभी मौका पाकर रिंकू ने पिकअप स्टार्ट कर ली और बहाना बनाकर बदला लेने की नियत से महिपाल को पास बुलाया। नजदीक आते ही रिंकू चौधरी ने महिपाल सिंह की गर्दन को अपने बांह में दबोच लिया और पिकअप को स्टार्ट कर फिल्मी स्टाइल में दौड़ाया।

करीब 50 फीट तक घसीटकर ले जाने के बाद....सिर फट गया

live murder of a man in filmi style in rajasthan
डेमो इमेज - फोटो : Amar Ujala
इसे महिपाल सिंह समझ नहीं सका और वह हांफता रहा। करीब 50 फीट तक घसीटकर ले जाने के बाद पिकअप चालक आरोपी रिंकू महिपाल सिंह को हाईवे की ओर ले गया। वहां अचानक महिपाल सिंह को धकेलते हुए छोड़ दिया। इससे सड़क पर गिरते ही महिपाल सिंह का सिर फट गया।

तब उसे वहीं छोड़कर रिंकू चौधरी पिकअप लेकर उदयपुर हाइवे की तरफ भाग निकला। दूसरी तरफ, अन्य साथी पिकअप लेकर वहां पहुंचे। उन्होंने सड़क पर तड़प रहे महिपाल सिंह को संभाला तब तक वह दम तोड़ चुका था। सूचना मिलने पर बिछीवाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। तब हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी ​की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed