{"_id":"5912d9a24f1c1b1157851e4a","slug":"ldc-and-fourth-class-employees-arrested-for-taking-bribe-of-30-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 हजार की रिश्वत लेते एलडीसी व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
30 हजार की रिश्वत लेते एलडीसी व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी गिरफ्तार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 10 May 2017 03:31 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोधपुर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए औसियां के मुख्य ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में कार्यरत एलडीसी और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने यह राशि चिकित्सा विभाग में ही तैनात एएनएम के बिल पास करने के एवज में ली थी।
एसीबी ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर बुधवार को कोर्ट में पेश किया। इस संबंध में रॉबर्ट जॉन ने एसीबी जोधपुर में शिकायत दी थी कि उसकी पत्नी रीटा एएनएम के पद पर तैनात है। वह हृदय रोग से पीड़ित है। ईलाज में हुए खर्च के मेडिकल के बिल बकाया थे। इन मेडिकल के बिलों को पास कर भुगतान करने की एवज में एलडीसी राजपाल सिंह व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बिहारी लाल रिश्वत राशि की मांग कर रहे है।
एसीबी ने परिवाद का सत्यापन करवाने के बाद औसियां ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में कार्यरत एलडीसी राजपाल सिंह और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को परिवादी रॉबट जॉन से 30 हजार की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से रिश्वत की राशि जब्त की। इसके बाद एसीबी ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार करने के बाद टीम दोनों आरोपियों को लेकर जोधपुर पहुंची। जहां एसीबी कार्यालय में आरोपियों से पूछताछ चल रही है।