{"_id":"59395bcf4f1c1b34539ca0af","slug":"kota-police-released-kidnapped-farmer-from-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश से अपहृत किसान को कोटा पुलिस ने छुड़ाया, 70 लाख मांगी थी फिरौती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मध्यप्रदेश से अपहृत किसान को कोटा पुलिस ने छुड़ाया, 70 लाख मांगी थी फिरौती
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 08 Jun 2017 07:53 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के मंदसौर से 8 दिन पहले जिस किसान का अपहरण हुआ था उसे कोटा पुलिस ने बृहस्पतिवार को बरामद कर लिया है। अपहरण कर्ताओं ने जान से मारने की धमकी देकर किसान के परिजनों से 70 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय उमेश ओझा ने बताया कि इस गिरोह ने एक जून को मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के भानपुरा से 45 साल के किसान त्रिलोक पाटीदार का अपहरण कर लिया था। इसके बाद उसी के मोबाइल से किसान के साले को फोन करके 70 लाख की फिरौती मांगी थी। अपहरण के बाद बदमाश त्रिलोक को एमपी से कोटा ले आए और कोटा के स्टेशन क्षेत्र में किराये के एक कमरे में बंधक बनाकर रखा। मोबाइल लोकेशन और मध्यप्रदेश की भानपुरा थाना पुलिस के बताए इनपुट के आधार पर कोटा पुलिस ने आखिरकार पीड़ित त्रिलोक को छुड़वा लिया।
पुलिस ने अपहरण कर्ताओं के एक सदस्य महेन्द्र को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक पांच बदमाशों के इस गिरोह का एक सदस्य एमपी, भानपुरा का राकेश है जबकि अन्य चार आकाश गुर्जर, बन्टी धोबी, सोनू मीणा और महेन्द्र नायक हाड़ौती अंचल के ही अलग—अलग इलाकों के रहने वाले हैं। अब पुलिस इनकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
पुलिस उपाधीक्षक राजेश मेश्राम ने बताया कि स्टेशन इलाके के एक मकान में किसान त्रिलोक पाटीदार को बंधक बना रखा था। जिस मकान मालिक ने इन्हें किराये पर कमरा दिया था उसे भी इन पर शक हो गया था। जब पुलिस मकान तक पहुंची तो मकान मालिक ने अपहरण कताओं के बारे में पुलिस को बताया।