फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Kota police released kidnapped farmer from Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश से अपहृत किसान को कोटा पुलिस ने छुड़ाया, 70 लाख मांगी थी फिरौती

Thu, 08 Jun 2017 07:53 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 08 Jun 2017 07:53 PM IST
विज्ञापन
Kota police released kidnapped farmer from Madhya Pradesh
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित - फोटो : amar ujala
मध्यप्रदेश के मंदसौर से 8 दिन पहले जिस किसान का अपहरण हुआ था उसे कोटा पुलिस ने बृहस्पतिवार को बरामद कर लिया है। अपहरण कर्ताओं ने जान से मारने की धमकी देकर किसान के परिजनों से 70 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी।
विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय उमेश ओझा ने बताया कि इस गिरोह ने एक जून को मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के भानपुरा से 45 साल के किसान त्रिलोक पाटीदार का अपहरण कर लिया था। इसके बाद उसी के मोबाइल से किसान के साले को फोन करके 70 लाख की फिरौती मांगी थी। अपहरण के बाद बदमाश त्रिलोक को एमपी से कोटा ले आए और कोटा के स्टेशन क्षेत्र में किराये के एक कमरे में बंधक बनाकर रखा। मोबाइल लोकेशन और मध्यप्रदेश की भानपुरा थाना पुलिस के बताए इनपुट के आधार पर कोटा पुलिस ने आखिरकार पीड़ित त्रिलोक को छुड़वा लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने अपहरण कर्ताओं के एक सदस्य महेन्द्र को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक पांच बदमाशों के इस गिरोह का एक सदस्य एमपी, भानपुरा का राकेश है जबकि अन्य चार आकाश गुर्जर, बन्टी धोबी, सोनू मीणा और महेन्द्र नायक हाड़ौती अंचल के ही अलग—अलग इलाकों के रहने वाले हैं। अब पुलिस इनकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस उपाधीक्षक राजेश मेश्राम ने बताया कि स्टेशन इलाके के एक मकान में किसान त्रिलोक पाटीदार को बंधक बना रखा था। जिस मकान मालिक ने इन्हें किराये पर कमरा दिया था उसे भी इन पर शक हो गया था। जब पुलिस मकान तक पहुंची तो मकान मालिक ने अपहरण कताओं के बारे में पुलिस को बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed