{"_id":"5a3fb32f4f1c1b0b788b4a32","slug":"kidnap-in-rajasthan-police-arrested-a-kidnapper-in-sikar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तीन साल के मासूम को किडनैपर से पुलिस ने यूं छुड़वाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन साल के मासूम को किडनैपर से पुलिस ने यूं छुड़वाया
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 24 Dec 2017 07:48 PM IST
विज्ञापन
बच्चे को उठाकर ले जाता व्यक्ति
- फोटो : अमर उजाला
घर के बाहर से तीन साल के मासूम को किडनैप करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
मामला झुंझुनूं के उदयपुरवाटी का है। तीन दिन पहले कस्बे में सातबत्ती इलाके में शाम करीब चार बजे एक व्यक्ति तीन साल के बच्चे युवराज को उठा ले गया। व्यक्ति बच्चे को शॉल में लपेटकर ले गया था।
पुलिस को जो जानकारी मिली उसके मुताबिक अपहरण के वक्त बच्चे ने हरे रंग का स्वेटर, नीली जींस की पेंट तथा काले जूते पहन रखे थे। वहीं जिस व्यक्ति ने अपहरण किया है। अपहरण के मामले में पुलिस को बावरिया गैंग पर शक था। आसपास के सीसीटीवी फुटेज में अपहरण करने वाले का हुलिया नजर आ रहा था। उसने भूरे रंग की शॉल और नीले रंग की जींस पहन रखी थी। उस व्यक्ति की बड़ी बड़ी मूंछें भी थी।

Trending Videos
पुलिस ने चलाया सर्च अभियान
अपहरण कर्ता
- फोटो : अमर उजाला
इस आधार पर पुलिस ने अपनी जांच बावरियों के डेरों पर केंद्रित की। आखिर तीन दिन बाद युवराज सीकर में उदयलाल की ढाणी में बावरियों के डेरों में मिला है।
दरअसल, पुलिस को सूचना मिली कि किसी संदिग्ध व्यक्ति एक बच्चे को लेकर सीकर की तरफ जाने की सूचना मिली थी। तब झुंझुनूं और सीकर पुलिस ने दोपहर को सीकर में संयुक्त सर्च अभियान चलाया। अभियान झुंझुनूं बाइपास और पिपराली सर्किल पर बसों व संदिग्ध जगहों की तलाशी ली गई। इस दौरान टीम उदयलाल की ढाणी में बावरियों की डेरे में पहुंची। वहां पर उदयपुरवाटी का युवराज और वो संदिग्ध व्यक्ति मिला गया।