{"_id":"59356fd54f1c1b821c9c7d92","slug":"jeweler-cheated-jewelers-in-kota","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्वैलर ने ज्वैलर्स को ठगा, 8 लाख का सोना लेकर हुआ चंपत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ज्वैलर ने ज्वैलर्स को ठगा, 8 लाख का सोना लेकर हुआ चंपत
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 05 Jun 2017 08:23 PM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज देखते पीड़ित
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटा के सर्राफा बाजार में 8 लाख की ज्वैलरी ठगी का मामला सामने आया है। यहां ठगी करने वाला कोई अपराधी नहीं बल्कि ज्वैलर ही है। यह ठग ज्वैलर दूसरे ज्वैलर्स के यहां से अपने ग्राहकों को ज्वैलरी दिखाने के बहाने लाखों की ज्वैलरी ले गया।
वारदात शनिवार को मकबरा और रामपुरा कोतवाली के दो अलग-अलग क्षेत्रों में हुई। पहला मामला रामपुरा कोतवाली इलाके के न्यू सर्राफा मार्केट का है, जहां वैष्णवी ज्वैलर्स से ठग सवा 3 लाख रुपए कीमत की सोने की चेन ले गया। वहीं दूसरा मामला, शहर के मकबरा सर्राफा बाजार का है जहां पिंकू सोनी के यहां से ठग 5 लाख रुपए की कीमत की ज्वैलरी ले गया। ठग पर ज्वैलरी व्यवसायियों को भरोसा था कि वह अपने ग्राहक को ज्वैलरी दिखाकर वापस आएगा। दो दिन बाद भी नहीं लौटा तो व्यवसायी नरेन्द्र वैष्णव और पिंकू सोनी ने ठग सचिन सोनी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करवाया। अब पुलिस उस दिन की सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए आरोपित ज्वैलर की तलाश में जुट गई है।