फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jen arrested for taking bribe of 15 thousand rupees in rajasthan

15 हजार रुपए लेते रंगे हाथों गिरफ्तार रिश्वतखोर इंजीनियर

Thu, 24 Aug 2017 02:35 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Thu, 24 Aug 2017 02:35 PM IST
विज्ञापन
Jen arrested for taking bribe of 15 thousand rupees in rajasthan
बीकानेर में एसीबी ट्रेप की कार्रवाई - फोटो : Amar Ujala
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक जेईएन को पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। रिश्वत की यह रकम वीसीआर नहीं भरने की एवज में ली जा रही थी। यह कार्रवाई एडिशनल एसपी रजनीश पूनियां के नेतृत्व में की गई। 
विज्ञापन


एएसपी पूनियां के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी प्रकाश प्रजापत है, जो कि जोधपुर डिस्कॉम जेईएन है। उसके खिलाफ सिरसा, हरियाणा निवासी परिवादी संदीप सोनी ने एसीबी में शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें संदीप का आरोप था कि देशनोक, बीकानेर में उनकी 5 बीघा जमीन है। जहां उन्होंने गेस्ट हाउस बना रखा है।
विज्ञापन


करीब पांच—छह दिन पहले डिस्कॉम की विजीलेंस विंग की टीम संदीप के गेस्ट हाउस पहुंची। जो कि वहां स्टोर रुम में रखी बिजली की केबल ले गए। इसके बाद जेईएन ने रिश्वत की मांग शुरु कर जल्द से जल्द देशनोक आने का दबाव बनाया। ऐसा नहीं करने पर.....
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सत्यापन में लिए पांच हजार रुपए और फिर....

Jen arrested for taking bribe of 15 thousand rupees in rajasthan
bribe - फोटो : Demo pic
करीब चार से पांच लाख रुपए की वीसीआर जुर्माना भरने की धमकियां देने लगे। इस पर संदीप ने एसीबी बीकानेर में जेईएन के रिश्वत मांगने की शिकायत दर्ज करवाई। कल सत्यापन के दौरान आरोपी जेईएन प्रकाश प्रजापत ने पांच हजार रुपए ले लिए। इसके बाद आज एसीबी ट्रेप रचा गया।

परिवादी संदीप 15 हजार रुपए की रिश्वत की रकम लेकर जेईएन प्रकाश के पास पहुंचा। जहां उसने रिश्वत की रकम लेकर ज्योंही अपने पास रखी। तभी ईशारा मिलने पर एसीबी टीम ने प्रकाश प्रजापत को धरदबोचा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed