फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaisalmer Attempt to rob the ATM

कलक्ट्रेट के बाहर लगे ATM को लूटने पहुंचे बदमाश

Fri, 08 Dec 2017 02:18 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Fri, 08 Dec 2017 02:18 PM IST
विज्ञापन
Jaisalmer Attempt to rob the ATM
एटीएम - फोटो : social media
देर रात बदमाशों ने कलक्टर आॅफिस के बाहर स्थित एसबीआई के एटीएम को लूटने की कोशिश की। 
विज्ञापन


यह घटना राजस्थान के जैसलमेर की है। यहां कलक्ट्रेट परिसर के बाहर स्थित एसबीआई का एटीएम है। देर रात बदमाश यहां पहुंचे और वहां लगे सीसीटीवी कैमरों को कपड़े से ढक दिया।  बदमाशों ने गैस कटर से एटीएम को काटने का प्रयास किया, लेकिन वे नाकाम रहे। इसके बाद बदमाश वहां से चले गए। 

सुबह इस घटना की जानकारी का पता चलने पर सनसनी मच गई। पुलिस मौके पर पहुंची और मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। 

सेफ में रखे थे लाखों रुपए

Jaisalmer Attempt to rob the ATM
एटीएम - फोटो : SELF
​बदमाश एटीएम में रखे लाखों रुपए तक नहीं पहुंच पाए। इससे सेफ में रखा लाखों रुपए सुरक्षित बच गया। खास बात यह है कि कलक्ट्रेट के पास ही एसपी और कलक्टर के सरकारी आवास है। यहां से महज 100 मीटर दूरी पर यह एटीएम है। यहां से कोतवाली थाना भी बमुश्किल 300 मीटर दूर है। 

आज सवेरे मामले का पता चलने पर कोतवाली थाना अधिकारी देरावर सिंह मौके पर पहुंचे। बैंक प्रबंधन को सूचना देकर अधिकारियों को मौके पर बुलाया। सीसीटीवी और एटीएम के एक्सपर्टस को बुलाया गया। सीसीटीवी की सहायता से बदमाशों का हुलिया जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक बैंक प्रबंधन ने एटीएम पर सुरक्षा गार्ड लगा रखा है, लेकिन वह पिछले 3-4 दिनों से ड्यूटी पर नहीं आ रहा था। यह एटीएम कुछ दिन से खराब था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed