{"_id":"5a37cce84f1c1b8d698c2660","slug":"jaipur-the-car-was-surrounded-by-flames-rumored-to-see-reverse-movements","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आग की लपटों से घिरी थी कार, रिवर्स चलते देख मची अफरा-तफरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आग की लपटों से घिरी थी कार, रिवर्स चलते देख मची अफरा-तफरी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 18 Dec 2017 07:50 PM IST
विज्ञापन
कार जलकर खाक
- फोटो : social media
रोड पर सरपट दौड़ रही एक कार अचानक आग की लपटों से घिर गई। पता चलते ही ड्राइवर ने कार रोक दी बाहर आ गया। तभी यह कार रिवर्स होने लगी। यह देख वहां से गुजर रहे राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई।
यह घटना राजधानी जयपुर के जवाहर लाल नेहरु मार्ग पर की है। जहां आज तेज रफ्तार कार में सरस पार्लर के सामने अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि कार में मौजूद ड्राइवर व अन्य लोग समय रहते बाहर आ गए। इससे वह सकुशल बच गए।
कार धू—धूकर जलने लगी। सूचना मिलने पर बजाज नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वहां मौजूद यातायात कर्मियों ने यातायात को ओटीएस चौराहे पर रुकवा दिया।

Trending Videos
और चंद मिनटों में ही कार लपटों से घिर गई
कार धू-धूकर जलने लगी
- फोटो : Amar Ujala
पुलिस के मुताबिक हादसा शाम करीब चार बजे हुआ। सूचना मिलने पर दमकल भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक कार जलकर खाक हो चुकी थी। आग लगने की वजह सामने आई नहीं है। पहले कार से चिंगारी निकली और उसके बाद धुआं निकलने लगी। देखते ही देखते यह कार आग का शोला बन गई।