फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur pnb atm loot in jamwa ramgarh today with of Rs.20 lakh

एटीएम में थे 20 लाख, बदमाश आए और उखाड़कर ले गए

Wed, 27 Dec 2017 02:26 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Wed, 27 Dec 2017 02:26 PM IST
विज्ञापन
Jaipur pnb atm loot in jamwa ramgarh today with of Rs.20 lakh
पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम - फोटो : Vishnu Sharma

नकाबपोश बदमाश बीती देर रात पंजाब नेशनल बैंक के एक एटीएम को ही उखाड़कर भाग निकले। इस एटीएम में उस वक्त करीब 20 लाख रुपए रखे थे। 

विज्ञापन



यह वारदात राजधानी जयपुर के जमवारामगढ़ थाना इलाके में हुई। यहां खवारानीजी गांव में बस स्टैंड के पास मुख्य बाजार में पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम है। इस एटीएम के रखरखाव और सुरक्षा की जिम्मेदारी एक निजी कंपनी के पास थी। 
विज्ञापन


आज तड़के स्थानीय लोग वहां से गुजरे तो एटीएम गायब मिला। इसकी सूचना जमवारामगढ़ थाना पुलिस को दी। जयपुर ग्रामीण के एडिशनल एसपी ज्ञानचंद यादव, सीओ शीला फोगावट समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। वारदात में किसी शातिर गिरोह का हाथ माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज में नजर आया यह सबकुछ

Jaipur pnb atm loot in jamwa ramgarh today with of Rs.20 lakh
सीसीटीवी की फुटेज में नजर आया एक लुटेरा - फोटो : Vishnu Sharma

मौके ही डॉग स्क्वायड और एफएसएल टीम को बुला लिया गया। दूसरी तरफ, एटीएम लूट की खबर फैलते ही मौके पर काफी संख्या में स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए। पुलिस ने बाजार और एटीएम में लगे सीसीटीवी की फुटेज को खंगाला।

जिसमें सामने आया कि वारदात देर रात 1:40 बजे हुई। काले रंग की एक कैंपर गाड़ी खवारानीजी गांव पहुंची। जिसमें सवार चार—पांच बदमाशों ने शातिराना तरीके से पहले सीसीटीवी को ढक दिया। इससे एक लुटेरा नजर आया, लेकिन उसने नकाब पहन रखा था।

सीसीटीवी बंद करने के बाद बदमाशों ने अपने साथ लाए उपकरणों से 20 लाख रुपयों से भरा एटीएम को उखाड़ लिया और उसे कैंपर गाड़ी में डालकर मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि करीब एक  साल पहले भी पीएनबी के इस एटीएम से अज्ञात बदमाशों ने छेड़छाड़ कर रुपए लूटने का प्रयास किया था, लेकिन तब बदमाश पकड़े नहीं जा सके थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed