{"_id":"5a1d5d7c4f1c1b96698b5dc2","slug":"jaipur-bribe-game-in-police-station-two-policemen-arrested-for-taking-bribes","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" थाने में रिश्वत का खेल, घूस लेते पकड़े गए दो पुलिसकर्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थाने में रिश्वत का खेल, घूस लेते पकड़े गए दो पुलिसकर्मी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 28 Nov 2017 06:50 PM IST
विज्ञापन
bribe
- फोटो : Demo pic
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक हैड कांस्टेबल और कांस्टेबल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। यह रिश्वत आरोपी पुलिसकर्मियों ने एक मुकदमे में आरोपी की जमानत भरने की एवज में ली गई थी।
एसीबी की जयपुर देहात की टीम ने यह कार्रवाई जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत पश्चिम जिले के वैशाली नगर थाने में की। एसीबी अधिकारियों के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी हैडकांस्टेबल रामावतार एवं कांस्टेबल लालचंद है। ये दोनों वैशाली नगर थाने में पदस्थापित है।
इनके खिलाफ एक व्यक्ति ने एसीबी में मुकदमा दर्ज करवाया था। जिसमें बताया कि उसके खिलाफ वैशाली नगर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसमें जमानत भरने की एवज में आरोपी पुलिसकर्मी 7 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहे है।

Trending Videos
रिश्वत रकम बरामद कर ली
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
यह कार्रवाई एसीबी के इंस्पेक्टर बृजपाल के नेतृत्व में हुई। एसीबी ने परिवादी को रिश्वत की रकम लेकर आरोपी पुलिसकर्मियों के पास भेजा। वहां ज्योंही कांस्टेबल लालचंद ने रुपए लेकर हैडकांस्टेबल को दिए। तभी ईशारा मिलने पर एसीबी टीम ने दोनों पुलिसकर्मियों को धरदबोचा। उनकी जेब से 7 हजार रुपए की रिश्वत रकम बरामद कर ली। एसीबी की कार्रवाई से थाने में मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया।