फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   jaipur A fire in a car running on Janpath, the driver jumped to save his live

जनपथ पर चलती कार में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

Wed, 20 Dec 2017 04:10 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Wed, 20 Dec 2017 04:10 PM IST
विज्ञापन
jaipur A fire in a car running on Janpath, the driver jumped to save his live
कार में लगी आग - फोटो : Vishnu Sharma
कार में आग लगने की घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला राजधानी में जनपथ का है जहां आज एक और चलती कार में आग लग गई। लपटों से घिरी कार में ड्राइवर ने तत्काल कार को रोका और कूदकर अपनी जान बचाई। 
विज्ञापन


जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। सूचना मिलने पर दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। तब तक कार जल चुकी थी। फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आज सुबह जयपुर में विधानसभा के सामने जनपथ से गुजरते वक्त एक कार के ईंजन में स्पार्किंग होने लगी।
विज्ञापन


यह देखकर ड्राइवर ने कार को रोका। वह कुछ समझ पाता, इससे पहले कार से आग की लपटें उठने लगी। माजरा भांपकर ड्राइवर तुरंत बाहर आ गया। चंद मिनटों में ही कार धूं धूं कर जलने लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कार जलने की घटनाओं का सि​लसिला जारी

jaipur A fire in a car running on Janpath, the driver jumped to save his live
कार जलकर खाक - फोटो : File photo
यह देखकर जनपथ से गुजर रहे राहगीर और वाहन चालकों में सनसनी मच गई। सूचना मिलने पर ज्योति नगर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। तब तक एक दमकल भी आ गई। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। इस बीच काफी तमाशबीन मौके पर इकट्ठा हो गए।

गौरतलब है कि इससे पहले भी राजधानी में दो दिन पहले जेएलएन मार्ग पर सरस पार्लर के सामने एक कार में आग लग गई थी। इसके अलावा दिल्ली बाईपास रोड पर गलतागेट के सामने, चांदी की टकसाल के पास चलती कारों में आग लगने की घटनाएं हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed