{"_id":"5a1fdb7a4f1c1b95188b7296","slug":"ips-op-galhotra-became-dgp-of-rajasthan-five-seniors-are-back","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पांच सीनियर आईपीएस को पछाड़ कर नए डीजीपी बने गल्होत्रा, लिया चार्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच सीनियर आईपीएस को पछाड़ कर नए डीजीपी बने गल्होत्रा, लिया चार्ज
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 30 Nov 2017 04:57 PM IST
विज्ञापन
डीजी नवदीप सिंह और डीजीपी ओपी गल्होत्रा
- फोटो : File photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम वसुंधरा राजे की पसंद माने जाने वाले वरिष्ठ आईपीएस ओपी गलहोत्रा को प्रदेश का नया डीजीपी बनाया गया है। प्रदेश के वर्तमान डीजीपी अजीत सिंह शेखावत आज सेवानिवृत्त होंगे।
राजस्थान के नए पुलिस मुखिया ओम प्रकाश गल्होत्रा वर्ष 1985 बैच के आईपीएस अधिकारी है और वे ऐसे पुलिस महानिदेशक होंगे जो वर्तमान में मौजूद अपने से पांच सीनियर आईपीएस को पीछे छोड़कर डीजीपी बनाए गए हैं। वर्तमान में नवदीप सिंह वर्ष 1981 बैच के आईपीएस अफसर हैं, जो डीजी होमगार्ड के पद पर हैं। इसके बाद केके शर्मा वर्ष 1982 बैच के आईपीएस हैं और वर्तमान में डीजी बीएसएफ हैं।
इसी तरह, कपिल गर्ग वर्ष 1983 बैच के आईपीएस अफसर है और फिलहाल डीजी एससीआरबी के पद पर पदस्थापित हैं। डीजी कपिल गर्ग के ही बैच के आईपीएस अफसर सुधीर प्रताप सिंह हैं, जो वर्तमान में डीजी एनएसजीपी हैं।
विज्ञापन
फिलहाल के.के. शर्मा और सुधीर प्रताप सिंह केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर हैं।

इन महत्वपूर्ण पदों पर भी निभाया जिम्मा....
डीजीपी ओपी गल्होत्रा
- फोटो : Amar Ujala
इसके बाद आईपीएस सुनील मेहरोत्रा वर्ष 1985 बैच के आईपीएस अफसर हैं। अब तक एडीजी जेल की कमान संभाल रखी थी। आज उन्हें भी डीजी के पद पर पदोन्नति दे दी गई और इन पांच सीनियर आईपीएस अफसरों को पीछे छोड़कर राज्य सरकार ने फिलहाल एडीजी आरएसी के पद पर पदस्थापित ओपी गल्होत्रा को पदोन्नति देते हुए पुलिस महानिदेशक राजस्थान की गद्दी पर बैठाया।
डीजीपी ओपी गल्होत्रा मूल रुप से हरियाणा निवासी है। वह 1985 बैच के IPS अधिकारी हैं। वर्ष 1987 में प्रारंभिक पोस्टिंग सहायक पुलिस अधीक्षक कोटा शहर में रही। वर्ष 1990 में पुलिस अधीक्षक धोलपुर के रूप में प्रथम पोस्टिंग हुई।
गल्होत्रा चित्तौड़गढ़, जोधपुर, भरतपुर एवं सीबीआई नई दिल्ली में भी पुलिस अधीक्षक रहे। वर्ष 2000 में उप महानिरीक्षक पुलिस के पद पर पदोन्नत होकर सीबीआई, नई दिल्ली में नियुक्त हुए। इस स्पेशल क्राइम एंड इकोनोमिक्स ऑफेंस, जयपुर में भी डीआईजी पुलिस के पद पर रहे।

राष्ट्रपति पुलिस मैडल से हो चुके हैं सम्मानित
डीजीपी ओपी गल्होत्रा
- फोटो : File photo
2004 में महानिरीक्षक पुलिस के पद पर पदोन्नत होकर जयपुर रेंज द्वितीय रहे। गल्होत्रा ने बतौर आईजीपी जयपुर रेंज प्रथम, रेलवे में रहे। इसके बाद वर्ष 2008 में जॉइंट डायरेक्टर, सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन, मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स ,नई दिल्ली में नियुक्त हुए।
फिर वर्ष 2016 में अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस के पद पर पदोन्नत कर राजस्थान पुलिस अकादमी के निदेशक पद पर लगाया। इसके बाद वर्तमान में गल्होत्रा राजस्थान आर्म्ड बटालियन में अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस के पद पर कार्यरत रहे। गल्होत्रा को वर्ष 2001 में पुलिस एवं वर्ष 2009 में राष्ट्रपति पुलिस मैडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।