फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   International calls coming from abroad through spoofing, showing the locale number

स्पूफिंग से इंटरनेशल कॉल बन जाती है 'लोकल' और फिर चलता है कमाई का खेल

Fri, 13 Oct 2017 10:10 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Fri, 13 Oct 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
 International calls coming from abroad through spoofing, showing the locale number
fraudulent phone calls - फोटो : Demo pic
पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया जो इंटरनेट के अवैध रूप से टेलीफोन एक्सचेंज डवलप कर इंटरनेशनल कॉल को लोकल कॉल में डायवर्ट कर मुनाफा कमा रहा था। पुलिस ने इस मामले में तीन जनों को गिरफ्तार कर उनके पास से विभिन्न उपकरण भी जब्त किए है। 
विज्ञापन


यह मामला राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सामने आया है। राजस्थान के सीकर, चूरू, झुंझुनूं आदि जिलों से बड़ी संख्या में लोग रोजगार के लिए विदेशों में है। इस अवैध एक्सचेंज का उपयोग आरोपी इन लोगों से बातचीत करने में कर रहे थे। इसके लिए ये लोग वॉयस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल तकनीक (वीओआईपी) स्पूफिंग का उपयोग कर रहे थे। 
विज्ञापन


झुंझुनू एसपी मनीष अग्रवाल ने बताया कि इलाके में अवैध रूप से टेलीफोन एक्सचेंज सुविधा के चलने की शिकायत सामने आई थी। जहां इंटरनेशनल्स कॉल्स को स्थानीय फोन नंबरों पर डायवर्ट कर बात करवाई जाती थी। प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया कि वीओआईपी प्लेटफॉर्म का उपयोग कर हर दिन बड़ी संख्या में कॉल की जाती है और इससे आरोपी मोटा मुनाफा कमाते है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


नवलगढ़ थानाप्रभारी बलराज सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मनोज, सुरेश कुमार और सुभाष ऊर्फ परवीन है। ये सभी नवलगढ़ के रहने वाले है। इन्हें बीती देर रात गिरफ्तार कर मास्टर सिम कार्ड मशीन, इंटरनेट राउटर, लैपटॉप और अन्य उपकरण जब्त किए गए है। पूछताछ में सामने आया कि ये मशीनें मुंबई से वसीम अहमद नाम के व्यक्ति से खरीदी गई थी।
 

इस आशंका को ध्यान में रखकर भी ​की जा रही पड़ताल

 International calls coming from abroad through spoofing, showing the locale number
फेक कॉल. विशिंग - फोटो : Demo pic
पुलिस इस बात का भी पता लगा रही है कि इस तरह के अवैध एक्सचेंज का उपयोग कही देश विरोधी गतिविरोधियों में तो नहीं हो रहा है। 

एसपी मनीष अग्रवाल ने बताया कि इस एक्सचेंज से होने वाली कॉल को वाइस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल काल्स कहते हैं। स्पूफिंग के जरिए वीओआईपी कॉल को लोकल कॉल में तब्दील कर देते थे। इस तरीके से विदेश में बैठे किसी व्यक्ति की भारत में की गई इंटरनेट कॉल को सिम बाक्स के माध्यम से लोकल वाइस कॉल में बदलकर बात करवा देते हैं। भारतीय मोबाइल पर इंटरनेशनल फोन नंबर की जगह स्थानीय नम्बर दिखता है। 

जानकारी के मुताबिक इससे पहले महाराष्ट्र के भिवड़ी में भी इसी तरह का फर्जी टेलीफोन एक्सचेंज पकड़ा गया था। वह लोग भी इंटरनेशनल कॉल को भारतीय नम्बर में डायवर्ट कर बात करवाते थे। अंडरवल्र्ड के लोग इस भिवड़ी में चल रहे एक्सजेंच को काम में लेते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed