फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   In jaipur gang rape with minor girl in the hotel, viral video on whatsup

नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो भी वायरल

Mon, 15 May 2017 02:14 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Mon, 15 May 2017 02:14 PM IST
विज्ञापन
In jaipur gang rape with minor girl in the hotel, viral video on whatsup
Demo Pic - फोटो : Demo pic
जयपुर के वैशाली नगर में एक होटल में 17 साल की एक लड़की से सामूहिक दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाने और सोशल मीडिया पर वीडियो को वायरल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता ने वैशाली नगर थाने में तीन युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज करवाया है।
विज्ञापन


मामले की जांच कर रहे एसीपी वैशाली नगर राम अवतार सोनी ने बताया पीड़िता वैशाली नगर इलाके में रहती है। उसका कहना है कि वह दो माह पहले घर से बाजार जा रही थी। तभी डीसीएम रोड पर दुकान करने वाले उसके परिचित आरोपी मुकेश और उसका दोस्त मुकेश मिले। जो कि उसे बातों में फंसाकर अपने साथ बाइक से होटल हैरिटेज ले गए। वहां खाना खिलाया। फिर जबरन होटल के कमरे में ले गए। वहां दुष्कर्म कर मोबाइल से अश्लील वीडियो बना लिया। 
विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि दोनों युवकों ने अपने तीसरे साथी महावीर को भी बुला लिया। जहां उन्होंने चाकू दिखाकर पीड़िता से दुष्कर्म किया। फिर धमकियां देकर चुप करवा दिया। इसके बाद 7 मई को पीड़िता को उसके एक साथी ने उसके साथ होटल में हुए दुष्कर्म का वीडियो व्हाट्स अप पर चलने का पता चला। इससे वह काफी घबरा गई। परिजनों को घटना के बारे में बताया। तब परिजनों ने वैशाली नगर थाने पहुंचकर केस दर्ज करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed