{"_id":"59f330d64f1c1b97678b7a72","slug":"in-a-ancounter-by-police-a-boy-killed-by-shot-gun-in-rajasthan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आंध्रप्रदेश पुलिस ने किया राजस्थान में बदमाश का एनकाउंटर, महिला की भी मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आंध्रप्रदेश पुलिस ने किया राजस्थान में बदमाश का एनकाउंटर, महिला की भी मौत
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 27 Oct 2017 08:06 PM IST
विज्ञापन
आंध्रप्रदेश पुलिस ने किया एनकाउंटर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंध्रप्रदेश पुलिस ने आज राजस्थान में आकर हथियारबंद बदमाश का एनकाउंटर कर दिया। मुठभेड़ में गोली लगने से वांटेड का साथी घायल हो गया जबकि आरोपियों का पीछा करने के दौरान वाहन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार एनकाउंटर में गोली लगने से मरने वाले आरोपी का नाम भीमसिंह राव बताया जा रहा है। जो कि गांव भागल, भीनमाल, जालौर, राजस्थान का रहने वाला था। आंध्रप्रदेश में पिछले दिनों हुई एक लूट की वारदात में भीमसिंह को स्थानीय पुलिस ने नामजद किया था। जिसकी तलाश में आंध्रप्रदेश के करनूल पुलिस यहां जालौर जिले की सांचौर तहसील में पहुंची। यहां गांव हाड़ेसर में पुलिस और आरोपी भीमसिंह आमने-सामने हो गए।

आंध्रप्रदेश पुलिस ने स्थानीय पुलिस को नहीं लगने दी भनक
एनकाउंटर के बीच घायल व्यक्ति
- फोटो : Amar Ujala
सांचोर-रानीवाड़ा स्टेट हाईवे पर फिल्मी स्टाइल में आंध्रप्रदेश पुलिस ने एक स्कार्पियो में सवार वांटेड भीमसिंह को पकड़ने की कोशिश की तो वह भाग निकला। उसके साथ गाड़ी में भरत पुरोहित नाम का व्यक्ति भी मौजूद था।
पीछा करते वक्त पुलिस भी स्कार्पियो सवार थी। इस दौरान पुलिस ने फायरिंग की जिसमें गोली लगने से वांछित भीमसिंह की मौत हो गई। वहीं, उसका साथी भरत घायल हो गया। इस एनकाउंटर के बीच हुई फायरिंग से सांचोर में दहशत हो गई। सूचना मिलने पर सांचोर पुलिस मौके पर पहुंची।
स्थानीय पुलिस का कहना है कि आंध्र प्रदेश पुलिस की टीम ने स्थानीय पुलिस से संपर्क नहीं किया। उन्हें एनकाउंटर की जानकारी तब लगी जब पुलिस को इलाके में फायरिंग की सूचना मिली। यह भी बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र पुलिस को भी किसी आपराधिक वारदात में भीमसिंह की तलाश थी।

वाहनों की चपेट में आने से हुई महिला की मौत
पीछा करते समय तेज रफ्तार गाड़ियों की चपेट में आने से स्थानीय महिला शांति पत्नी बाबूनाथ जोगी की मौत हो गई। वह बुरी तरह कुचल गई।
एनकाउंटर की जानकारी मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद शव को स्थानीय सरकारी अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया गया। सूचना मिलने पर मृतक भीमसिंह और शांति जोगी के परिजन रोते बिलखते पहुंच गए।