{"_id":"591857044f1c1b4146851041","slug":"illegal-liquor-smuggled-on-the-bills-of-groceries-caught-30-million-liquor","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराणे के सामान की बिल्टी पर अवैध शराब की तस्करी, 30 लाख की शराब पकड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किराणे के सामान की बिल्टी पर अवैध शराब की तस्करी, 30 लाख की शराब पकड़ी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 14 May 2017 06:48 PM IST
विज्ञापन
30 लाख की शराब पकड़ी
- फोटो : Vishnu Sharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलवर जिले के खैरथल कस्बे में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अल सुबह करीब साढ़े चार बजे शराब से भरा कंटेनर पकड़ लिया। खैरथल पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज कर कंटेनर में भरे करीब 650 कार्टन अवैध शराब के जब्त कर लिए। इनमें हरियाणा निर्मित शराब की 7800 बोतलें थी।जिसकी बाजार कीमत करीब 30 लाख रुपए है।
एसपी अलवर राहुल प्रकाश ने बताया कि अवैध शराब की यह तस्करी किराणे के सामान के ट्रांसपोर्ट की बिल्टी पर की जा रही थी। नाकाबंदी में पुलिस को कंटेनर का ड्राइवर व खलासी यह बिल्टी दिखाकर बचकर निकल जाते है।
आज अल सुबह खैरथल में थानाप्रभारी जितेंद्र यादव को हरसौली रोड से अवैध शराब से भरे कंटेनर के गुजरने की सूचना मिली थी। ड्राइवर ने एनवक्त पर रास्ता बदल लिया, लेकिन वल्लभ ग्राम के पास रोड पर भी पुलिस नाकाबंदी देखकर ड्राइवर व खलासी कंटेनर को वहीं छोड़कर भाग निकला। इसके बाद पुलिस को तलाशी में हरियाणा मार्का की शराब के कार्टन भरे हुए मिले।