फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Illegal Explosive Trafficking Case rajasthan ats arrest a businessman from ajmer

अवैध विस्फोटक की तस्करी केस में फरार था इस इंडस्ट्री का मालिक, गिरफ्तार 

Tue, 09 Jan 2018 07:50 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Tue, 09 Jan 2018 07:50 PM IST
विज्ञापन
Illegal Explosive Trafficking Case rajasthan ats arrest a businessman from ajmer
आरोपी सुरेंद्रपाल चौधरी - फोटो : Amar Ujala
प्रदेश के चर्चित अवैध विस्फोटक तस्करी केस में एसओजी ने आज फरार चल रहे एक कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, एटीएस एवं एसओजी, उमेश मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सुरेन्द्रपाल चौधरी निवासी बैंक कॉलोनी, अजमेर है। वह अजमेर की शुभम इण्डस्ट्रीज के मालिक है। यह कार्रवाई एटीएस यूनिट उदयपुर, अजमेर तथा एसओजी अजमेर की संयुक्त टीम ने अजमेर शहर में की।

जानकारी के अनुसार माह मार्च, 2016 में पुलिस थाना सुखेर जिला उदयपुर द्वारा अमोनियम नाईट्रेट से भरे 270 कट्टों का कंसाईनमेंट ले जाते हुए एक ट्रक को पकड़ा था। इस मामले में ट्रक चालक, ट्रक मालिक तथा ट्रांसपोटर्स व सप्लायर की गिरफ्तारी पहले हो चुकी है। 
विज्ञापन

सरकार के निर्देश पर सौंपी गई थी एटीएस को जांच

Illegal Explosive Trafficking Case rajasthan ats arrest a businessman from ajmer
गिरफ्तार - फोटो : FILE PHOTO
तब मुकदमा नंबर 45/2016 थाना सुखेर जिला उदयपुर में दर्ज किया गया था। बाद में, राज्य सरकार ने केस की जांच एटीएस व एसओजी के एडीजी उमेश मिश्रा के निर्देशन में करवाने ​के निर्देश दिए थे। तभी केस की फाईल एटीएस को ट्रांसफर कर दी गई थी।

सितंबर 2017 में केस का अनुसंधान एएसपी रानू शर्मा को सौंपा गया था। जिसमें कार्रवाई करते हुए एटीएस व एसओजी की संयुक्त टीम ने वांछित नामजद आरोपी सुरेंद्रपाल चौधरी को आज गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले माह दिसम्बर, 2017 में एटीएस ने अमोनियम नाईट्रेट की सप्लायर फर्म मैसर्स पैरीनाईट्रेट के दो डायरेक्टर्स भाईयों को गिरफ्तार किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed