{"_id":"5953ad874f1c1b0a5e8b459f","slug":"if-last-rites-of-anandpal-s-dead-body-would-be-performed-it-will-suffer","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आनंदपाल के अंतिम संस्कार को लेकर राजपूत संगठनों ने दी ये चेतावनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आनंदपाल के अंतिम संस्कार को लेकर राजपूत संगठनों ने दी ये चेतावनी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 28 Jun 2017 07:58 PM IST
विज्ञापन
श्रीराजपूत सभा भवन में संयुक्त प्रेस वार्ता
- फोटो : Vishnu Sharma
गैंगस्टर आनंदपाल के एनकाउंटर की सीबीआई जांच को लेकर राजपूत संगठन लामबंद हो चुके है। जयपुर में आज श्रीराजपूत सभा भवन में विभिन्न राजपूत संगठनों ने संयुक्त रूप आनंदपाल के अंतिम संस्कार के संबंध में दिए नोटिस पर आक्रोश जताया।
बुधवार को आयोजित संयुक्त प्रेसवार्ता में राजस्थान के श्री राजपूत सभा, भवानी निकेतन, प्रताप फाउंडेशन, श्रीराजपूत करणी सेना, जय राजपूताना संघ, दुर्गादल, प्रताप युवा शक्ति, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, क्षत्रिय सेवा समिति,उत्तरप्रदेश राजपूत समिति समेत समाज के अन्य संगठनों के पदाधिकारी मौजूद थे। उन्होंने आनंदपाल की मां निर्मल कंवर को प्रशासन की ओर से आनंदपाल का शव लेने के लिए दिए नोटिस की भी निंदा की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जबरन अंतिम संस्कार किया तो उसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

Trending Videos
सरकार सीबीआई जांच से क्यों कतरा रही है?
एनकाउंटर में ढेर हुआ आनंदपाल सिंह
- फोटो : amar ujala
राजपूत संगठनों ने आनंदपाल के शव का दिल्ली एम्स में पोस्टमार्टम करवाने और उसकी बेटी समेत अन्य परिवार के सदस्यों पर लगे मुकदमों को झूठा बताते हुए उन्हें वापस लेने सहित सभी आठ मांगों को मानने की सरकार से मांग की है। उन्होंने सवाल किया कि सरकार ने जब एनकाउंटर सही किया है तो वे उसकी जांच सीबीआई से करवाने से कतरा क्यों रही है?
संगठनों के पदाधिकारियों ने कहा कि पुलिस ने आनंदपाल के मकान की पहली मंजिल से फायरिंग करने और पुलिस के जमीन से जवाबी कार्रवाई करने पर संदेह जताते हुए कहा कि इससे ऐसा प्रतीत होता है कि आनंदपाल को पकड़ने के बाद मारा गया। इसमें राजनैतिक संलितप्ता है। इसी तरह, पुलिस ने एनकाउंटर के बाद में हथियारों का जखीरा तो नहीं रखा। यह भी निष्पक्ष जांच का विषय है। उन्होंने इस घटना में घायल गवाह सोहनलाल की सुरक्षा की भी मांग की है।