{"_id":"594390a64f1c1b56438b486f","slug":"husband-wounded-wife-from-glass-bottle","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरहम पति, कांच की बोतल से पत्नी को यूं किया घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेरहम पति, कांच की बोतल से पत्नी को यूं किया घायल
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 16 Jun 2017 01:51 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती कुसुम
- फोटो : अमर उजाला
पति पत्नी के बीच छोटी घरेलू अनबन इतनी बढ़ गई कि एक की जान पर बन आई। मामला अलवर के शिवाजी पार्क का है। शिवाजी पार्क थाना इलाके में आपसी अनबन ने झगड़े का रूप ले लिया। झगड़े में पति ने पत्नी के कांच की बोतल दे मारी। घायल अवस्था में पत्नी को अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा, जहां उसका इलाज जारी है।
शिवाजी पार्क थाना इलाके के धोबी घट्टा में शुक्रवार को राकेश जोगी और उसकी पत्नी कुसुम के बीच झगड़ा हुआ। झगड़ा इतना बढ़ गया कि राकेश ने अपना आपा खो दिया और कांच की बोतल से कुसुम पर हमला कर दिया। राकेश ने कांच की बोतल अपनी पत्नी के पीठ पर दे मारी। हमले में कुसुम गंभीर रूप से घायल हो गई।
अस्पताल में कुसुम को भर्ती करवाया गया। कुसुम के पिता ने दामाद पर मारपीट का आरोप लगाया है। कुसुम के पिता राधेश्याम का कहना है कि कुसुम का पति राकेश जोगी आए दिन उससे मारपीट करता था।