फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Husband shot wife in tapukada

अवैध संबंध के शक में पति ने खेला ऐसा खूनी खेल

Sat, 10 Jun 2017 01:33 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 10 Jun 2017 01:33 PM IST
विज्ञापन
Husband shot wife in tapukada
घटना के बाद गांव में जमा लोग - फोटो : अमर उजाला
अलवर जिले के टपूकड़ा में शुक्रवार रात पति पत्नी के बीच हुई अनबन ने खूनी रूप ले लिया। पत्नी की कहासुनी से नाराज पति ने उनकी कनपटी पर गोली मार दी। पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई और पति वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक टपूकड़ा थाना क्षेत्र के मायापुर गांव में आपसी कहासुनी को लेकर गुस्साए एक पति ने अपनी पत्नी के सिर में गोली मार दी जिससे पत्नी रसमीना की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची तो टपूकडा  थाना पुलिस ने शव को टपूकड़ा सीएससी मोर्चरी में रखवाया जबकि आरोपी पति की तलाश की जा रही है। उपनिरीक्षक धारासिंह ने बताया कि मामला थाना इलाके में जफरू (32) ने देर रात को अपनी पत्नी रश्मीना (28) की कनपटी पर गोली मार कर हत्या कर दी।
विज्ञापन


प्रारिम्भक जांच में सामने आया है कि आरोपी जफरू को अपनी पत्नी पर किसी से अवैध संबंध होने का शक था जिसके चलते वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपी फरार है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है आरोपी के पकड़े जाने के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने टपूकडा  थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मृतका के पीहर  पक्ष को सूचना दी। परिजनों  के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा जाएगा। मामले को लेकर गांव में तनाव बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed