फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Husband and Aashiq police officer in jail, now the third acquaintance of the girl is also arrested

रिश्वत में अस्मतः जेल में पति और आशिक थानेदार, अब तीसरा भी गिरफ्तार

Wed, 21 Jun 2017 03:45 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Wed, 21 Jun 2017 03:45 PM IST
विज्ञापन
Husband and Aashiq police officer in jail, now the third acquaintance of the girl is also arrested
महिला, जिसने थानेदार को ट्रेप करवाया - फोटो : Amar Ujala
जोधपुर के बहुचर्चित रिश्वत में अस्मत मांगने के मामले में थानेदार की गिरफ्तारी के बाद युवती के कैफे के कर्मचारी की गरफ्तारी से नया मोड़ आ गया है। युवती का पति मादक पदार्थ रखने के आरोप में 3 जून से ही जेल में है। इसके बाद युवती ने थानेदार को पति का केस कमजोर करने के नाम पर अस्मत मांगने के आरोप में गिरफ्तार करवा दिया था।
विज्ञापन


अब स्थानीय पुलिस ने युवती के कैफे में पनाह लेने वाले और नजदीकी कर्मचारी गणपत विश्नोई को सोमवार देर रात को मकान से निकलते वक्त गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में गणपत ने युवती और उसके पति पंकज से खुद के संबंध होने से मना किया। लेकिन फिर बताया कि वह करीब पांच-छह माह से उसके संपर्क में है और उनके घर से ही आ रहा था।
विज्ञापन

थानेदार कमलदान को ट्रेप करवाने में गणपत की थी अहम भूमिका

Husband and Aashiq police officer in jail, now the third acquaintance of the girl is also arrested
एसीबी के हत्थे थानेदार कमलदान सिंह - फोटो : Amar Ujala
पूछताछ में खुलासा किया कि जिस दिन राजीव गांधी नगर थाना प्रभारी कमलदान चारण ने तिलवाड़िया कांटा पर पंकज को कार में पकड़कर एक किलो अफीमयुक्त दूध बरामद किया था। तब वह भी पंकज के साथ कार में मौजूद था। थानेदार उन दोनों को पकड़ कर थाने ले आया था।

गणपत के रिश्तेदारों ने उसके बीटेक छात्र होने और उसका केरियर खराब होने की दुहाई देकर छोड़ने की गुहार की तब कमलदान ने उसे छोड़ दिया। साथ ही, मुकदमे में पंकज को अकेला आरोपी बना दिया और उसे पैदल होना बताकर कार भी छोड़ दी। बताया जा रहा है कि इसके एवज में कमलदान ने पंकज की पत्नी से करीब एक लाख रुपए ​रिश्वत ली थी। पुलिस पूछताछ में पंकज ने भी गणपत के साथ होने की बात कही थी।

सूत्रों की मानें तो पुलिस को सूचना देकर युवती के पति पंकज वैष्णव को मादक पदार्थ की तस्करी में गिरफ्तार करवाने और फिर थानेदार कमलदान को ट्रेप करवाने में गणपत की अहम भूमिका बताई जा रही है। पुलिस इसकी पुष्टि करने में जुटी है। कैफे कर्मचारी होने से वह अक्सर युवती के मकान परिसर में ठहर जाता था।

थानेदार कमलदान की गिरफ्तारी के बाद गणपत पर थी नजरें

Husband and Aashiq police officer in jail, now the third acquaintance of the girl is also arrested
ट्रेप थानेदार कमलदान - फोटो : Amar Ujala
एसीपी बोरानाडा सिमरथाराम के मुताबिक अफीम तस्करी में गणपत और अन्य लोगों की भूमिका के बारे में पड़ताल की जा रही है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी गणपत जोधपुर में किराए का कमरा लेकर रहता है। युवती ने अपने पहले पति से तलाक लेने के बाद यह कैफे खोला था। युवती कैफे के ऊपर ही घर में रह रही थी। बाद में पंकज और गणपत दोनों युवती के संपर्क में आए थे। पंकज भी सप्ताह में तीन-चार दिन युवती के घर ही रहता था। गत 3 जून को एक किलो अफीम युक्त दूध के साथ पकड़े जाने के बाद वह जेल में बंद है।

बोरानाडा एसीपी सिमरथाराम के मुताबिक पंकज और थानेदार कमलदान की गिरफ्तारी के बाद पुलिस गणपत की गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी। सीएचबी थाना के एक पुलिसकर्मी ने सोमवार देर रात गणपत को एक स्कूटी लेकर युवती के घर से निकलते हुए देख लिया। इसके बाद पाल लिंक रोड पर उसे पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक सोमवार रात लगभग 10 बजे गणपत बाइक लेकर युवती के घर पहुंचा था और फिर वह रात करीब साढ़े बारह बजे वहां से एक्टिवा लेकर निकला था।
विज्ञापन

कमलदान को युवती के घर से किया था गिरफ्तार

Husband and Aashiq police officer in jail, now the third acquaintance of the girl is also arrested
गिरफ्तार - फोटो : demo pic
यह भी जानकारी सामने आई है कि गणपत ने एसीबी में तैनात अपने परिचित हैडकांस्टेबल से बातचीत कर राजीव गांधी नगर के थानाप्रभारी कमलदान द्वारा अफीम के केस में युवती से रिश्वत लेने और फिर अस्मत मांगने के बारे में बताया था। तब एक सप्ताह बाद एसीबी ने कमलदान को युवती के घर से ही गिरफ्तार कर लिया।

पंकज के जेल जाने के बाद युवती ने पुलिस पूछताछ में गणपत के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी। गणपत की तलाश में पुलिस ने कैफे स्टाफ से पूछताछ की, तो उन्होंने गणपत के गांव में होना बताया, जबकि गणपत युवती के घर ही था और वहीं से निकलते समय पकड़ा गया। पुलिस के मुताबिक, गणपत का पिता ओमाराम विश्नोई के खिलाफ भी अफीम तस्करी के केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed