फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   HomeGuard's Singham caught in fraud case

जालसाजी में यूं पकड़ा गया होमगार्ड का 'सिंघम'

Thu, 14 Sep 2017 09:09 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Thu, 14 Sep 2017 09:09 PM IST
विज्ञापन
HomeGuard's Singham caught in fraud case
आरोपी राजकुमार - फोटो : Amar Ujala
होमगार्ड की वर्दी पहनकर और अपनी बाइक पर सिंघम लिखवाकर रौबिले अंदाज में घूमने वाले एक शख्स को पुलिस ने जालसाजी के केस में गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई राजस्थान के अजमेर जिले में रामगंज थाना पुलिस ने की। जिसने सिंघम बनकर घूमने वाले इस आरोपी को पकड़ा। आरोपी राजकुमार नायक के खिलाफ फर्जी वसीयतनामा तैयार करके मकान बेचने का आरोप है।
विज्ञापन


रामगंज थानाधिकारी अजयकांत रतूड़ी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अजयनगर, अजमेर निवासी राजकुमार नायक है। उसके खिलाफ दिल्ली के रहने वाले इन्द्रजीत सिंह ने मुकदमा दर्ज करवाया था। जिसमें बताया कि उसने आरोपी राजकुमार के जरिए वर्ष 2014 में एक मकान खरीदा था। इसके बाद इसी मकान को राजकुमार ने फर्जी व कूटरचित दस्तावेज तैयार कर बनवाकर कैलाश गुर्जर नामक व्यक्ति को बेच दिया और फिर 7 सितम्बर को इसकी रजिस्ट्री भी करवा दी।
विज्ञापन


जालसाजी का पता चलने पर इंद्रजीत सिंह ने थाने पहुंचकर मुकदमा दर्ज करवाया। तब पुलिस ने अनुसंधान शुरु किया। जिसमें आरोपी सही होने पर राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस पड़ताल में सामने आया कि राजकुमार हमेशा होमगार्ड वर्दी में रहता है। उसने अपनी बुलेट पर सिंघम लिखवा रखा है। जिस पर वह शहर में घूमता है। होमगार्ड में अधिकारी बताने वाले इस शख्स का रुतबा भी काफी चलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed