फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Hit and run at midnight, crushing the scorpion with the death of the young man

हिट एंड रन: स्कॉर्पियो ने बाइकसवार युवकों को उछाल दिया कई फीट और फिर...

Tue, 05 Sep 2017 03:47 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Tue, 05 Sep 2017 03:47 PM IST
विज्ञापन
Hit and run at midnight, crushing the scorpion with the death of the young man
आधी रात को हिट एंड रन - फोटो : Demo pic
राजधानी में देर रात को सूनी सड़कों पर रफ्तार का कहर जारी है। बीती देर रात को एक बार फिर से शहर के एक पॉश इलाके में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। इस हादसे में स्कॉर्पियो की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं, दूसरा युवक गंभीर घायल हो गया। हादसे के बाद स्कॉर्पियो सवार व्यक्ति तेजी से गाड़ी को दौड़ाकर ले भागा। इससे उसे पकड़ा नहीं जा सका। मामले में पुलिस अब घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। मामले की तफ्तीश दुर्घटना अनुसंधान ईकाई पूर्व कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक हादसे में दीपक नाम के युवक की मौत हो गई। जबकि उसका साथी महिपाल गंभीर घायल हो गया। उसका अस्पताल में उपचार चल रहा  है। जानकारी के अनुसार दीपक व महिपाल दोनों दोस्त है। वे दोनों कल देर रात करीब साढ़े 12 बजे आदर्श नगर स्थित बर्फखाना चौराहे से होकर गुजर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उंचाई तक उछले और फिर सड़क पर आ ​गिरे, इससे

Hit and run at midnight, crushing the scorpion with the death of the young man
सड़क दुर्घटना - फोटो : symbolic
बाइक फुटपाथ के पास चल रही थी। तभी राजापार्क की ओर से आ रही स्कॉर्पियो ने दीपक की बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक सवार दोनों युवक काफी उंचाई तक उछले और फिर सड़क पर आ ​गिरे। इससे दीपक स्कॉर्पियो की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि महिपाल लहूलुहान हालत में सड़क पर पड़ा रहा। उसे राहगीरों ने पुलिस को सूचना देकर एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। उसकी हालत गंभीर है। पुलिस के मुताबिक बाइक को टक्कर मारने के बाद स्कार्पियो ट्रांसपोर्ट नगर की तरफ चली गई। जिससे राहगीर उस गाड़ी के नंबर नहीं देख सके। इससे पुलिस स्कॉर्पियो की तलाश में सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed