फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   hi power grenade bomb defused, people banged

हाईपावर ग्रेनेड बम को डिफ्यूज किया, धमाके से दहले लोग

Thu, 06 Jul 2017 06:20 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Thu, 06 Jul 2017 06:20 PM IST
विज्ञापन
hi power grenade bomb defused, people banged
bomb - फोटो : Demo pic
प्रदेश में एक महीने पहले एक गांव में खुदाई के दौरान मिले हाई पावर ग्रेनेड बम को आर्मी ने आज डिफ्यूज कर दिया। इस दौरान करीब एक किलोमीटर दूर तक बम धमाके की आवाज ने लोगों को दहला दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, अजमेर के नसीराबाद के निकट सदर थाना क्षेत्र स्थित नान्दला गांव में एक  महीने पहले खुदाई कार्य के दौरान ग्रेनेड मिला था। तब स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रेनेड बम आर्मी को सुपुर्द कर दिया था। आर्मी अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर देखा तो पता लगा कि इस बम को डिफ्यूज करना पड़ेगा। जिसके चलते पिछले एक माह से मशक्कत करने में जुटे विशेषज्ञों की टीम ने ग्रेनेड को कब्जे में लेकर खेत में एक गहरा गड्ढा कर आज उसे डिफ्यूज़ किया। इस ग्रेनेड को बम निरोधक दस्ते के एक्सपर्ट्स की निगरानी में रखा गया था। हालांकि, ग्रेनेड मिलने के बाद स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया था।
विज्ञापन


उपखण्ड अधिकारी स्वेता कोचर और सेना व पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में आर्मी के बम निरोधक दस्ते ने ग्रेनेड को आज निष्क्रिय किया गया। इसे देखने सैकड़ों की संख्या में लोग इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed