फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Health of the injured commando in the encounter, the threat is still intact

एनकाउंटर में घायल जांबाज कमांडो का स्वास्थ्य स्थिर, लेकिन नहीं टला खतरा

Wed, 12 Jul 2017 01:14 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Wed, 12 Jul 2017 01:14 PM IST
विज्ञापन
Health of the injured commando in the encounter, the threat is still intact
कमांडों सोहन सिंह - फोटो : File photo
गैंगस्टर आनंदपाल के एनकाउंटर के दौरान गोली लगने से गंभीर घायल हुए जांबाज कमांडो सोहन सिंह तंवर का स्वास्थ्य अभी स्थिर है। लेकिन हालत अभी खतरे से बाहर नहीं है।
विज्ञापन


पिछले छह दिनों से सोहन सिंह का गुड़गांव के मेदांता मल्टी स्पेशल्टी अस्पताल के आईसीयू में इलाज चल रहा है। जाबांज सोहन सिंह को 7 जुलाई को एयर एम्बुलेंस के जरिए जयपुर के एसएमएस अस्पताल से मेदांता अस्पताल भेज गया था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आरएसी के कमाण्डो सोहन सिंह तंवर का मंगलवार को भी बुखार में उतार-चढ़ाव जारी रहा है। आरएसी के एडीजी ओपी गल्होत्रा ने बताया कि मेदांता चिकित्सालय के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी सोहन सिंह के स्वास्थ्य की बराबर निगरानी रख रहें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालत अभी भी स्थिर, पूर्णतया खतरे से बाहर नहीं

Health of the injured commando in the encounter, the threat is still intact
एनकाउंटर में घायल कमांडो सोहन सिंह - फोटो : File photo
गल्होत्रा ने बताया कि सोहन ​सिंह का ब्लड प्रेशर एवं स्वास्थ्य के अन्य मेजर पैरामीटर सामान्य ही रहे हैं। ​एडीजी आरएसी ने बताया कि तंवर के प्रति डाॅक्टर काफी संवेदनशील रहते हुए पूर्ण निगरानी के साथ उनका उपचार कर रहे हैं।

गल्होत्रा ने बताया कि सोहन सिंह के साथ मेदांता अस्पताल में उनकी धर्मपत्नी, परिवार के सदस्य, आरएसी के अधिकारी मेदांता अस्पताल परिसर में कैम्प कर रहे हैं।

गौरतलब है कि 24 जून की रात को चुरु जिले के मालासर में एसओजी और स्थानीय पुलिस की स्पेशल टीम ने कुख्यात गैंगस्टर आनंदपाल का एनकाउंटर कर मार गिराया था। जिसमें कमांडों सोहन सिंह के भी गोली लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed