{"_id":"591da05f4f1c1b2d0bf23c6c","slug":"headconstable-s-wife-committed-sucide-in-dausa","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैडकांस्टेबल की पत्नी ने ट्रेन के सामने छलांग लगा खुदकुशी की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हैडकांस्टेबल की पत्नी ने ट्रेन के सामने छलांग लगा खुदकुशी की
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 18 May 2017 07:25 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दौसा जिले में एक हैडकांस्टेबल की पत्नी ने ट्रेन के सामने छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने करीब दो पन्नों का सुसाइड नोट बरामद किया है। जिसमें मृतका ने खुद के सुंदर नहीं होने से पुलिसकर्मी पति द्वारा अनदेखी करने और ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दी है।
जीआरपी के मुताबिक अलवर जिले में ढिगावाड़ा गांव निवासी 24 वर्षीया संतरा मीना थी। उसका पति नरेंद्र मीना राजस्थान पुलिस में हैड कांस्टेबल है और माउंट आबू में तैनात है। बुधवार को संतरा दौसा रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर दो के पास जाकर खड़ी हो गई। ज्योंही दिल्ली—अहमदाबाद आश्रम एक्सप्रेस के आगे कूदकर महिला ने खुदकुशी कर दी। इससे वहां लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को मोर्चरी में रखवाया। सुसाइड नोट के आधार पर मृतका के परिजनों को सूचना दी। दोपहर तक कीलपुर खेड़ा निवासी पीहर पक्ष से संतरा के पिता संतोष कुमार व अन्य परिजन दौसा जिला अस्पताल पहुंचे। इसके बाद मुकदमा दर्ज करवाया। वहीं, घटना से आक्रोशित परिजनों को सीओ दौसा जीवराम जोशी ने शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत करवाया।