फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Headconstable's wife committed sucide in dausa

हैडकांस्टेबल की पत्नी ने ट्रेन के सामने छलांग लगा खुदकुशी की

Thu, 18 May 2017 07:25 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Thu, 18 May 2017 07:25 PM IST
विज्ञापन
Headconstable's wife committed sucide in dausa
demo pic - फोटो : अमर उजाला
दौसा जिले में एक हैडकांस्टेबल की पत्नी ने ट्रेन के सामने छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने करीब दो पन्नों का सुसाइड नोट बरामद किया है। जिसमें मृतका ने खुद के सुंदर नहीं होने से पुलिसकर्मी पति द्वारा अनदेखी करने और ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दी है।
विज्ञापन

जीआरपी के मुताबिक अलवर जिले में ढिगावाड़ा गांव निवासी 24 वर्षीया संतरा मीना थी। उसका पति नरेंद्र मीना राजस्थान पुलिस में हैड कांस्टेबल है और माउंट आबू में तैनात है। बुधवार को संतरा दौसा रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर दो के पास जाकर खड़ी हो गई। ज्योंही दिल्ली—अहमदाबाद आश्रम एक्सप्रेस के आगे कूदकर महिला ने खुदकुशी कर दी। इससे वहां लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को मोर्चरी में रखवाया। सुसाइड नोट के आधार पर मृतका के परिजनों को सूचना दी। दोपहर तक कीलपुर खेड़ा निवासी पीहर पक्ष से संतरा के पिता संतोष कुमार व अन्य परिजन दौसा जिला अस्पताल पहुंचे। इसके बाद मुकदमा दर्ज करवाया। वहीं, घटना से आक्रोशित परिजनों को सीओ दौसा जीवराम जोशी ने शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन





 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed