फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Headconstable caught to taking bribe of Five thousand rupees in sikar

पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा गया हैडकांस्टेबल

Tue, 24 Oct 2017 09:38 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Tue, 24 Oct 2017 09:38 PM IST
विज्ञापन
Headconstable caught to taking bribe of Five thousand rupees in sikar
bribe - फोटो : Demo pic
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने आज एक हैड कांस्टेबल को पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। रिश्वत की रकम बरामद कर ली है। यह कार्रवाई राजस्थान में सीकर जिले में एसीबी टीम ने की। एसीबी के मुताबिक पकड़ा गया बनवारी लाल सीकर के उद्योग नगर थाने में हैडकांस्टेबल है।
विज्ञापन


गत 2 सितंबर को किसी महिला ने उद्योग नगर थाने में परिवाद दर्ज करवाया था। जिसमें बताया कि उनके किसी परिचित व्यक्ति ने परिवादिया के पति की गाड़ी और 70 हजार रुपए छीन लिए है, जो कि लौटा नहीं रहा है। इसकी जांच हैडकांस्टेबल बनवारी लाल को सौंप दी गई। एसीबी के सीआई महेंद्र सिंह ने बताया कि गांव भादवासी निवासी श्रवण कुमार ने एसीबी में शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें बताया कि उसके और दो साथियों के खिलाफ किसी महिला ने अपने पति से मारपीट कर गाड़ी और रुपए छीनने का परिवाद दिया था।
विज्ञापन


इसकी जांच उद्योग नगर थाने के हैडकांस्टेबल बनवारीलाल को सौंपी गई थी। इस पर बनवारी लाल ने श्रवण कुमार को फोन कर उसे बंद करने की धमकियां दी और पांच हजार रुपये लेकर थाने बुलाया। शिकायत का सत्यापन होने पर एसीबी ने आज देर शाम को ट्रेप रचा। जिसमें परिवादी श्रवण पांच हजार रुपये लेकर उद्योग नगर थाने पहुंचा और रुपये हैडकांस्टेबल बनवारी को दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीबी की टीम ने हैड कांस्टेबल बनवारी को रंगे हाथों दबोच लिया। आरोपी को बुधवार को जयपुर एसीबी कोर्ट में पेश किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed