फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   head constable arrested in bribe case

मुकदमा रफा-दफा करने की एवज में मांगी रिश्वत, धरा गया

Fri, 15 Sep 2017 09:05 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 15 Sep 2017 09:05 PM IST
विज्ञापन
head constable arrested in bribe case
आरोपित(गोले में) - फोटो : amar ujala
एसीबी की टीम ने झुंझनूं जिले के खेतड़ी नगर थाने के हैड कांस्टेबल को 13 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोच लिया। हैड कांस्टेबल ने ये रिश्वत मुकदमा रफा-दफा करने की एवज में ली थी। एसीबी ने घूसखोर हैड कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया। उसे शनिवार को एसीबी कोर्ट जयपुर में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पृथ्वीराज मीणा ने बताया कि खेतड़ी थाना इलाके के तातीजा गांव निवासी नरेश पाल पुत्र प्रताप सिंह गुर्जर ने बृहस्पतिवार को एसीबी में शिकायत दी थी। इसमें बताया गया था कि उसके खिलाफ खेतड़ी नगर थाने में परिवाद दर्ज हुआ था। इसकी जांच खेतडी नगर थाने के हैड कांस्टेबल मुकेश कुमार के पास थी। हैड कांस्टेबल मुकेश ने परिवादी नरेशपाल से मामले को रफा-दफा करने के एवज में 15 हजार रुपए की मांग की।
विज्ञापन


इस पर नरेश ने एसीबी के सीकर कार्यालय में शिकायत दी। आरोपी मुकेश ने शिकायत के सत्यापन के दौरान परिवादी से ढाई हजार रुपए ले लिए। उसने परिवादी नरेश को शुक्रवार को 13 हजार रुपए लेकर खेतड़ी नगर के खेल मैदान में बुलाया। उसने परिवादी से रुपए लेकर जैसे ही जेब मे डाले एसीबी के सीआई महेंद्र कुमार के नेतृत्व में तैयार टीम ने उसे दबोच लिया। अब उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed