फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Gold for betting now in gambling

जुआ में अब दांव के लिए Gold, अजमेर में धरे गए 15 जुआरी

Sat, 22 Apr 2017 03:58 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 22 Apr 2017 03:58 PM IST
विज्ञापन
Gold for betting now in gambling
अजमेर में धरे गए 15 जुआरी
नकद लेन—देन पर केंद्र सरकार की नई नीतियों का असर जुआ पर भी पड़ रहा है। जुआरी अब नकदी के साथ सोना—चांदी भी दांव पर लगाने लगे है। ऐसा ही एक मामला गुरुवार को अजमेर में सामने आया। यहां पुलिस ने जुआ खेल रहे 15 लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से करीब 3.40 लाख रुपए नकद के साथ दो लाख का सोना भी बरामद किया है। 
विज्ञापन


पुलिस को अजमेर के विजयनगर में रीको एरिया के रंग महल में जुआं खेलने की सूचना मिली थी। पुलिस ने वहां छापा मारा तो कई लोग वहां दाने से जुआ खेल रहे थे। वहां पर मौजूद 15 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ये सभी आरोपी अजमेर के बाहर के है और यहां आकर जुआ खेल रहे थे। गिरफ्तार किए आरोपियों में रामस्वरूप, चेनाराम पटेल  और छन्नाभाई पहले भी लाखों रुपए के जुआ खेलते गिरफ्तार हो चुके है। बताया जा रहा है कि भीलवाड़ा निवासी रफीक यहां जुआ खिला रहा था। 
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के पास से छह वाहन, 21 मोबाइल, 3.40 हजार रुपए नकद और करीब 70 ग्राम सोना जब्त किया है। जब्त सोने की कीमत दो लाख रुपए बताई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed