फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   fraud with elder women in ajmer

बुजुर्ग महिला को ऐसे ठगा शातिरों ने, जानकर रह जाएंगे दंग

Thu, 20 Apr 2017 08:16 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 20 Apr 2017 08:16 PM IST
विज्ञापन
fraud with elder women in ajmer
demo pic - फोटो : अमर उजाला
अजमेर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला से जेवरात ठगने की घटना सामने आई है। जेवरात की कीमत लाखों रुपए है।
विज्ञापन


कोतवाली थाना क्षेत्र के माखीजा टावर में रहने वाली वृद्धा चंदा हीरानंदानी ने बताया कि वह घर से बाहर वाॅक पर गई थी। घर के पास ही उसे एक युवक मिला, जिसके साथ एक 15 साल का लड़का भी था। युवक ने लड़के के बारे में बताया कि यह लड़का अभी—अभी ही एक सेठ के यहां से चोरी करके महंगा माल समेटकर लाया है। युवक ने वृद्धा से कहा कि यदि उसे यह माल चाहिए तो थोड़ी नगदी और गहने देने पड़ेंगे। इस पर वृद्धा ने झांसे में आकर अपनी दो सोने की अंगुठियां, सोने की चूड़ियां और अन्य माल खोलकर युवक के सुपुर्द कर दिया।


बाद में युवक ने उसे एक रूमाल थमाया, जिसमें उसने माल भरे होने की कही। साथ ही उसे यह रूमाल घर जाकर खोलने का कहा। जब घर जाकर वृद्धा ने रूमाल खोला तो उसमें पत्थर के टुकड़े मिले। यह देखकर उसे अपने ठगे जाने का अहसास हुआ। चंदा ने कोतवाली थाने में शिकायत दी है। इसके बाद पुलिस की टीमें लगाकर ठगों को तलाशा भी गया, लेकिन ठग भागने में कामयाब हो गए। पुलिस मामला दर्ज कर ठगों को तलाशने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed