फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Fraud In the name of admission in MBBS coaching student Rs 15 lakh

MBBS में एडमिशन के नाम पर कोचिंग छात्र से ठगे 15 लाख, धमकी से सदमे में परिवार 

Thu, 26 Oct 2017 08:24 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Thu, 26 Oct 2017 08:24 PM IST
विज्ञापन
Fraud In the name of admission in MBBS coaching student Rs 15 lakh
demo pic
प्रदेश के एक नामी कोचिंग संस्थान के बिल्डिंग इंचार्ज द्वारा एक कोचिंग छात्र से एमबीबीएस में एडमिशन के नाम पर 15 लाख की ठगी करने और रुपए लौटाने की मांग पर जान से मारने की धमकी देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
विज्ञापन


यह मामला है राजस्थान के कोटा जिले का। यहां के एक नामी कोचिंग संस्थान के बिल्डिंग इंचार्ज पर ठगी का आरोप लगा है। उसके खिलाफ आगरा के न्यू आगरा थाने में कर्मयोगी कमला नगर निवासी छात्र अभिषेक के पिता केपी सिंह ने मुकदमा दर्ज करवाया है।
विज्ञापन


वह पेशे से बिल्डर है। उन्होंने मेडिकल की तैयारी के लिए बेटे अभिषेक को कोटा के एक कोचिंग संस्थान में एडमिशन दिलवाया था। रिपोर्ट के मुताबिक परिवादी केपी सिंह अपने बेटे से मिलने कोटा आए थे। तब बिल्डिंग इंचार्ज सतीश शर्मा से उनकी मुलाकात हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

आगरा पुलिस टीम कोटा पहुंची और....

Fraud In the name of admission in MBBS coaching student Rs 15 lakh
demo pic - फोटो : Demo pic
बातचीत में सतीश ने अभिषेक के बारे में ठीक से पढ़ाई नहीं करने को कहा। आगरा लौटने के बाद केपी सिंह के पास सतीश का फोन आया। तब उसने आगरा घूमने की इच्छा जताई। इसके बाद वह 15 फरवरी 2016 को आगरा घूमने गया और केपी सिंह के मकान में जाकर रुका।

परिवादी का आरोप है कि तब सतीश ने कहा कि उनके कोचिंग संस्थान में दो-तीन प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों से ताल्लुक रखने वालों के बच्चे पढ़ते हैं। वह पहचान से अभिषेक का एडमिशन सीधे मेडिकल कॉलेज में करवा देगा।

जिसके एवज मेंं सतीश ने अभिषेक के पिता से दो किस्तों में 15 लाख रुपए वसूल लिए। लेकिन अभिषेक का एडमिशन नहीं करवा सका। तब उसके पिता ने सतीश से रुपए लौटाने को कहा तो वह आनाकानी करने लगा। फिर फोन स्विच ऑफ आने लगा। इसके बाद....

तो फोन पर जान से मारने की धमकियां

Fraud In the name of admission in MBBS coaching student Rs 15 lakh
केपी सिंह और उनके बेटे ने सतीश से मोबाइल पर संपर्क किया तो उन्हें जान से मारने की धमकियां दे डाली। बताया जा रहा है कि इसकी रिकॉर्डिंग आगरा पुलिस को सौंपी है। इस संबंध में न्यू आगरा थाना, जनपद आगरा में इस संबंध में एफआईआर नंबर 0829 काटी गई है।

जिसमें सतीश और आशुतोष नाम के व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। इसके बाद कल आगरा पुलिस टीम कोटा पहुंची और स्थानीय पुलिस की मदद से सतीश के बोरखेड़ा स्थित घर और अन्य जगहों पर छापे मारे, लेकिन आरोपियों का पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed