फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Four people arrested in Bansal hospital case

बंसल हाॅस्पीटल में मारपीट केस में चार जने गिरफ्तार 

Sun, 28 May 2017 01:25 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Sun, 28 May 2017 01:25 PM IST
विज्ञापन
Four people arrested in Bansal hospital case
सांकेतिक चित्र - फोटो : Demo pic
जयपुर के बरकत नगर इमली वाला फाटक स्थित  बंसल अस्पताल में भर्ती मरीज रतन सैनी की मृत्यु होने से 19 मई को उपजे हंगामे और डॉक्टर अजय बंसल से मारपीट के बाद पुलिस ने दो और आरोपियों को शनिवार रात को गिरफ्तार कर लिया। इसके पहले दो आरोपी गिरफ्तार हो चुके है। 
विज्ञापन


डीसीपी साउथ योगेश दाधीच ने बताया कि बंसल अस्पताल के संचालक डाॅक्टर अजय बंसल के साथ मृतक रतन सैनी के परिजनों द्वारा मारपीट की गई। इस संबंध में थाना ज्योतिनगर पर मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान किया गया। मामले की गम्भीरता को देखते हुये विभिन्न टीमों का गठन किया। जिन्होंने 24 मई को आरोपी मुकेश सैनी, अगले दिन आरोपी जितेन्द्र उर्फ कान्हा सैनी एवं शनिवार रात को सुरेश सैनी एवं प्रभु नारायण उर्फ विमल को गिरफ्तार किया गया। डीसीपी दाधीच ने बताया कि मामले में अनुसंधान जारी है। शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन


मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर निजी अस्पताल संचालकों की ओर से शनिवार रात को जयपुर में मेडिकल कार्यों का बहिष्कार किया गया था। देर शाम को एसएमएस मेडिकल कॉलेज के बाहर से गांधी सर्किल तक कैंडल मार्च निकाला गया। वहीं दूसरी तरफ, मृतक रतन सैनी के परिजनों की ओर से डॉक्टर बंसल और अन्य के खिलाफ लापरवाही से मौत का मुकदमा दर्ज करवाया गया था। लेकिन अभी तक उस मुकदमे में आरोपी पक्ष के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिससे रतन सैनी के परिवार और स्थानीय व्यापारी भी लामबंद हो गए थे। उन्होंने भी विरोध जारी रखा और बाजार तक बंद कर विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed