फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Five people of the same family eaten poison, four died, one have serious condition

एक ही परिवार के पांच लोगों ने खाया जहर, पति—पत्नी व दो बच्चों की मौत, एक नाजुक

Wed, 06 Sep 2017 06:21 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Wed, 06 Sep 2017 06:21 PM IST
विज्ञापन
Five people of the same family eaten poison, four died, one have serious condition
जहर - फोटो : सांकेतिक चित्र
सामूहिक खुदकुशी के इरादे से एक ही परिवार के पांच जनों ने आज जहर खा लिया। इससे पति—पत्नी व उनकी दो संतानों समेत चार जनों की मौत हो गई। जबकि एक बेटा जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना से आसपास के इलाके में सनसनी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


आर्थिक तंगी के चलते परिवार के सामूहिक रुप से जहर खाने की बात सामने आ रही है। यह सनसनीखेज मामला है जयपुर के करधनी थाना इलाके का। जहां नागौर निवासी डूंगरराम जांगिड़ पिछले लगभग 15 साल से पत्नी व तीनों बच्चों के साथ करधनी इलाके में सर्वोदय नगर में रहता है। वह प्रॉपर्टी का काम करता था।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार आज पड़ौस में रहने वाली बहन भंवरी देवी को मिठाई मंगवानी थी। इसलिए वह अपने भाई डूंगरराम के घर पहुंची। वहां मकान का दरवाजा बंद मिला। तब बहन नजदीक रहने वाले दूसरे भाई जगदीश के घर चली गई। भंवरी ने जगदीश को बताया कि वह डूंगरराम के घर गई थी। वहां दरवाजा बंद था। तब जगदीश ने डूंगरराम को कई बार फोन किया। लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद जगदीश ने मिठाई मंगवाई और फिर काम पर चला गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

इस तरह हुआ सामूहिक खुदकुशी का खुलासा, अब सिर्फ एक बचा

Five people of the same family eaten poison, four died, one have serious condition
demo pic - फोटो : अमर उजाला
सुबह करीब 11 बजे भंवरी देवी फिर अपने भाई डूंगरराम के घर पहुंची तब भी दरवाजा बंद मिला। तब संदेह होने पर बहन भंवरी देवी भाई डूंगरराम के पड़ौस के मकान की छत से डूंगरराम की छत पर पहुंची। वहां आवाज लगाने पर डूंगरराम के सबसे छोटे बेटे धर्मेंद्र ने कमरे का दरवाजा खोला। उसके मुंह से झाग निकल रहे थे। डूंगरराम, उसकी पत्नी व बच्चे कमरे में अचेत पड़े थे। कमरे में उल्टी फैली पड़ी थी।

यह देखकर वह चीख पड़ी तब आसपास के लोग आ गए। पुलिस को सूचना दी और तब डीसीपी अशोक गुप्ता, एसीपी आसमोहम्मद समेत करधनी थानाप्रभारी अनिल जसोरिया मौके पर पहुंचे। परिवार के पांचों सदस्यों को एसएमएस अस्पताल पहुंचाया। पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट जिसमें आर्थिक तंगी से सुसाइड की बात की जानकारी मिली। साथ ही एल्ड्रिन और जहरीली गोलियों के पांच छह खाली पाउच मिले।

जहर के सेवन से डूंगरराम की पत्नी सुमन, बेटे जितेंद्र व बेटी खुशी की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा घर के मुखिया डूंगरराम व बेटे धर्मेंद्र अचेत हो गए। उन्हें तत्काल एसएमएस अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान डूंगरराम की मौत भी हो गई। जबकि उसके बेटे धर्मेंद्र का उपचार चल रहा है। उसकी हालत गंभीर है। पुलिस के मुताबिक अभी तक सामूहिक खुदकुशी की वजह साफ नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed