फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Five lakh robbery at knife point

पोती के गले पर चाकू लगा दिन दहाड़े दादा-दादी से लाखों की लूट

Tue, 23 May 2017 07:35 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 23 May 2017 07:35 PM IST
विज्ञापन
Five lakh robbery at knife point
loot
प्रदेश की राजधानी जयपुर में दिन दहाड़े बच्ची के गले पर चाकू लगाकर बदमाश दादा-दादी से पांच लाख रुपए और जेवरात लूट ले गए। घटना वैशाली नगर के पास स्थित विद्युत नजर की है। यहां मकान नम्बर बी- 49 में रहने वाले के.सी. गर्ग व उनकी पत्नी को बंधक बनाकर बदमाशों ने लूट की। मामले की सूचना मिलते ही इलाके में हड]कम्प मच गया। पुलिस टीम पहुंची और जांच शुरू की।
विज्ञापन


सामने आया कि रिटायर्ड व्यक्ति केसी गर्ग ने अपने घर के बाहर टू लेट का बोर्ड लगा रखा है। पिछले दो दिनों से दो लड़के उनके यहां कमरा देखने के नाम पर आ रहे थे। लगातार कमरे को किराए पर लेने की बात करने आते और देखकर चले जाते। दो दिन का ये सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा। मकान देखने के बाद उन्होंने किराए की बात की और फिर जाते जाते पानी पिलाने को कहा। उस समय घर में गर्ग, उनकी पत्नी और दो पोतियां मौजूद थी। दोनों में से एक पोती रही थी।
विज्ञापन


पानी लाने के लिए उनकी एक पोती रसोई में गई तो बदमाशों ने दोनों बुजुर्गों को बंधक बना लिया। बच्ची के पानी लेकर आते ही बदमाशों ने बच्ची के गले पर चाकू लगा दिया और घर में मौजूद नकद और जेवरात देने की बात कही। बदमाश घर से करीब पांच लाख रुपए और सोने चांदी के जेवरात ले गए। तीनों को रस्सी से बांधकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी पोती जब उठी तो उसने तीनों को मुक्त किया। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पुलिस ने सीसीटीवी की फुटेज को देखा, उसमें लुटेरे नजर तो आ रहे हैं पर हैलमेट लगा रखा है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दोनों के स्कैच भी बनवा लिए हैं। क

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed