फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Five killed in transformer bursts in jaipur shahpura

तेज धमाके के साथ फटा ट्रांसफार्मर, दो बच्चों समेत 8 की मौत

Tue, 31 Oct 2017 08:15 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Tue, 31 Oct 2017 08:15 PM IST
विज्ञापन
Five killed in transformer bursts in jaipur shahpura
घटनास्थल पर पड़ी लाशें और स्थानीय लोग - फोटो : Vishnu Sharma
तेज धमाके के साथ बिजली का ट्रांसफार्मर फट गया। इससे 8 जनों की मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे से अफरा-तफरी का माहौल हो गया। चीख पुकार मच गई। मृतकों और विस्फोट से झुलसे लोगों के घरों में कोमराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन



इससे पहले ही स्थानीय लोगों ने मृतकों और घायलों को नजदीक के अस्पताल पहुंचाया। यह दर्दनाक हादसा हुआ जयपुर जिले में दिल्ली हाइवे स्थित शाहपुरा थाना इलाके में। यहां के बागावास चौरासी गांव में खातोलाई के पास गुर्जरों की ढाणी में आज दोपहर को बिजली के ट्रांसफार्मर में धमाका हो गया। इससे भीषण आग लग गई और तब वहां मौजूद 5 लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई। मरनेवालों की संख्या बढ़ने की आशंका है।
विज्ञापन


वहीं, आग से कई लोग झुलसने से घायल हो गए। हादसे में मरने वालों में चार महिलाएं व दो बच्चे शामिल हैं। इसके अलावा करीब 20 से 22 लोगों के झुलसने की जानकारी सामने आई है। घायलों का इलाज जयपुर के सवाईमान सिंह अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी समारोह में शामिल होने आए बाराती थे, ​जिंदा जल गए

Five killed in transformer bursts in jaipur shahpura
लाशों के चारों तरफ खड़े स्थानीय लोग - फोटो : Vishnu Sharma
प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि वहां बिजली मेंटेनेंस का काम चल रहा था। इस दौरान वहां काफी संख्या में स्थानीय लोग इकट्ठा थे। जो कि किसी शादी समारोह में शामिल होने आए बाराती थे। तभी दोपहर करीब सवा 2 बजे बिजली ट्रांसफार्मर में तेज धमाके के साथ आग लग गई। इससे आसपास मौजूद लोग चपेट में आ गए। 

हादसे के बाद गांव में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर शाहपुरा थाना पुलिस व उच्चाधिका​री मौके पर पहुंचे। वहीं एंबुलेंस व दमकल टीम को बुलाया गया। घायलों व मृतकों को शाहपुरा के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उन्हें जयपुर रैफर कर दिया गया। हादसे का पता चलने पर विधायक फूलचंद भिंडा भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान डॉक्टरों की टीम भी मुस्तैदी से घायलों के उपचार में जुट गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed