{"_id":"58f072544f1c1b791ecf7c5e","slug":"firebug-will-send-a-message-of-safety-and-rescue-from-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्नि सुरक्षा सप्ताह में आगजनी से सुरक्षा व बचाव का संदेश देंगी फायरब्रिगेड ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अग्नि सुरक्षा सप्ताह में आगजनी से सुरक्षा व बचाव का संदेश देंगी फायरब्रिगेड
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 14 Apr 2017 12:29 PM IST
विज्ञापन
अग्नि सुरक्षा सप्ताह
- फोटो : File photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयपुर नगर निगम के अग्निशमन विभाग द्वारा 14 अप्रेल से 20 अप्रेल तक अग्नि सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत शहर में आगजनी से सुरक्षा एवं बचाव के लिए कई जगहों पर जन—जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत शुक्रवार को बनीपार्क स्थित अग्निशमन केंद्र से अग्निशमन वाहनों की एक रैली सुबह 10 बजे रवाना हुई।
यह रैली बनीपार्क कलेक्ट्री रोड होते हुए अजमेरी गेट, टोंक रोड पर लक्ष्मी मन्दिर से सहकार मार्ग होते हुए जय जवान शहीद स्मारक पर पहुंची। जहां शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर वापस बनीपार्क फायर स्टेशन पर पहुंचकर विसर्जित हो गई। रैली के दौरान दमकल विभाग के सभी वाहनों पर अग्निसुरक्षा के स्लोगन लगाए गए। बनीपार्क फायर पर एक प्रदर्शनी लगाई गई।
अग्निशमन अधिकारी जलज घसिया ने बताया कि 16 अप्रेल से 19 अप्रेल तक प्रतिदिन अलग—अलग जगहों पर फायर की मॉक ड्रिल तथा अग्निसुरक्षा के बारे में लोगों को जागरुकता के लिए अभ्यास करवाया जाएगा तथा अग्नि दुर्घटना आदि में बचाव के पम्पलेट भी वितरित किए जाएंगे। 20 अप्रेल को शाम 5 बजे वीकेआई फायर स्टेशन पर समापन समारोह होगा और फायर शाखा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।