{"_id":"597210d74f1c1b46348b46fc","slug":"fire-fighters-save-four-lives","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आग की लपटों के साथ धमाके, फायर फाइटर्स ने बचाई चार जिंदगियां ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आग की लपटों के साथ धमाके, फायर फाइटर्स ने बचाई चार जिंदगियां
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 21 Jul 2017 08:34 PM IST
विज्ञापन
आग की लपटों के साथ धमाके
- फोटो : Vishnu Sharma
पांच मंजिला एक आवासीय कॉम्पलेक्स में तेज धमाकों के साथ जबरदस्त आग लग गई। आग में फंसी चार जिंदगियों को फायर फायटर्स ने बचा लिया।
जयपुर के कार्यवाहक फायर आॅफिसर जलज घसिया ने बताया कि आज शाम करीब सवा पांच बजे बनीपार्क थाने के सामने इंदिरा कॉलोनी में एक बहुमंजिला इमारत में ग्राउंड फ्लोर पर एक कमरे में बने इलेक्ट्रिक पैनल बोर्ड आग लग गई। इससे वहां धमाकें होने लगे। इसका पता चलते ही बिल्डिंग में रहने वालों मे दहशत फैल गई और लोग बाहर आ गए। इस दौरान वहां दो महिलाएं और दो बच्चे उपर रह गए। सीढ़ियों के पास आग की लपटों के कारण वे बाहर आने की हिम्मत नहीं कर पा रहे थे।

Trending Videos
फ्लैट में फंसी महिलाओं व बच्चों को बाहर निकाला
आग से फूंके इलेक्ट्रिक पैनल बोर्ड
- फोटो : Vishnu Sharma
इस बीच आग की भयावहता को देखते हुए उंचाई तक आग बुझाने वाली स्नार्कल लैडर मशीन भी मौके पर बुला ली गई। इसके बाद फायर फायटर्स स्नार्कल लैडर के जरिए ही बिल्डिंग में पहुंचे और वहां फंसे बच्चों और दोनों महिलाओं को सकुशल बाहर निकाल कर लाए।
बारिश की वजह से इलेक्ट्रिक पैनल में आग से बिल्डिंग में भी करंट फैलने का खतरा था। इस पर स्थानीय कॉलोनी की बिजली सप्लाई बंद करवा दी। इसके बाद आग पर पानी व फोम फेंककर कुछ देर में आग पर काबू पाया। आग से बिल्डिंग में धुंआ फैल गया था। बताया जा रहा है कि कल यहां पर बिजली का पोल लगवा गया था। जिसमें तकनीकी खामी रह गई थी और आज बारिश के कारण इलेक्ट्रिक पैनल ने आग पकड़ ली।