{"_id":"594246e84f1c1bee688b4847","slug":"fire-broke-out-in-hdfc-bank-vaishali-nagar-jaipur-stirred-employees","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयपुर:एचडीएफसी बैंक में आग लगी, कर्मचारियों में हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जयपुर:एचडीएफसी बैंक में आग लगी, कर्मचारियों में हड़कंप
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 15 Jun 2017 02:30 PM IST
विज्ञापन
एचडीएफसी बैंक में आग लगी
- फोटो : Vishnu Sharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयपुर के वैशाली नगर इलाके में गुरुवार को एचडीएफसी बैंक में आग लग गई। आग की लपटों ने चंद वक्त में ही भीषण रुप धारण कर लिया। इससे वहां मौजूद स्टॉफ में अफरा—तफरी मच गई।
सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की आठ दमकलें मौके के लिए रवाना हो गई। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका है। अग्निशमन अधिकारी जलज घसिया ने बताया कि वैशाली नगर में नेशनल हैंडलूम के पास सुबह करीब साढ़े 11 बजे एचडीएफसी बैंक परिसर में आग लगने की सूचना मिली थी। यह आग बैंक की पहली मंजिल पर लगी। कर्मचारी आग को बुझा पाते इससे पहले ही आग की लपटें भीषण हो गई और तेजी से बैंक परिसर में फैल गई। इससे वहां रखा फर्नीचर, कम्प्यूटर व अन्य सभी चीजें लपटों की चपेट में आ गई। आग को देखते ही वहां मौजूद कर्मचारियों में हड़कंच मच गया। वे दौड़ते हुए बाहर आ गए। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का काम शुरु किया।