{"_id":"5970d3694f1c1b051e8b4707","slug":"fake-notes-caught-near-international-border-nine-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-पाक बॉर्डर के नजदीक नकली नोटों की खेप पकड़ी, नौ जने गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भारत-पाक बॉर्डर के नजदीक नकली नोटों की खेप पकड़ी, नौ जने गिरफ्तार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 20 Jul 2017 09:37 PM IST
विज्ञापन
नकली नोटों की खेप पकड़ी, नौ जने गिरफ्तार
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत-पाक अंतर्राष्ट्रीय बॉर्डर के समीप जाली नोटों की एक बड़ी खेप पकड़ी गई है। मामले में पुलिस ने बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए नौ जनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों के कब्जे से 38 हजार 600 रुपए के जाली नोट बरामद किए हैं।
पुलिस की ओर से यह कार्रवाई बीकानेर के खाजूवाला में की गई। पुलिस ने आज मुखबिर की सूचना मिलने पर यहां छापेमारी की। जहां पुलिस को देखकर आरोपित रोहिताश, अरविंद, रविंद्र, शंकर, प्रेम कुमार, सुबोध, शंकरलाल और चंदू भागने लगे। जिन्हें पुलिस टीमों ने पीछा कर दबोच लिया। ये लोग सीमावर्ती क्षेत्र खाजूवाला में रहते हैं।
पुलिस ने बताया कि इस गिरोह की सरगना एक महिला राजबाला है। उसके कब्जे से 25,600 रुपए 3 केडी से बरामद हुए हैं। साथ ही, अन्य आरोपियों से 13,000 रुपए के नकली नोट बरामद किए गए हैं। पुलिस का दावा है कि राजबाला के महाराष्ट्र से तार जुड़े होने के भी संकेत मिले हैं। नकली नोटों की यह खेप महाराष्ट्र से लाई गई है। यह छापेमारी भारत-पाक अंतर्राष्ट्रीय बॉर्डर के नजदीक मंडी खाजूवाला में हुई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस जांच में जुटी हुई है।