फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   fake currency of 22 thousand given to the lawyer

ठगी के आरोपी ने अपने ही वकील को थमाए दो-दो हजार के नकली नोट

Sat, 23 Dec 2017 06:07 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 23 Dec 2017 06:07 PM IST
विज्ञापन
fake currency of 22 thousand given to the lawyer
demo pic
अजमेर के जिला एवं सेशन न्यायालय में उस समय हड़कम्प मच गया, जब वकीलों ने एक युवक को पकड़ा और उसकी धुनाई कर दी। वकीलों ने युवक पर फीस के रूप में 22 हजार रुपए के नकली नोट देने का आरोप जड़ा। बाद में आरोपी युवक को सिविल लाइंस थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन


सिविल लाइंस थानाधिकारी करण सिंह खंगारोत ने बताया कि एडवोकेट प्रयागधर हरित ने रिपोर्ट देकर बताया कि जयपुर के जगतपुरा निवासी सुदीप राज श्रीवास्तव आॅनलाइन ठगी का आरोपी है। वह उसकी ओर से अदालत में पैरवी कर रहा है। उसकी फीस के रूप में सुदीप ने उसे 2 हजार के 11 नोट दिए। नकली जैसे प्रतीत होने पर उसने ये नोट साथियों को दिखाए तो उन्होंने भी नकली होने की बात कही। इसके बाद जब उन्होंने सुदीप को बुलाया तो वह भागने लगा। बाद में वकीलों ने उसे पकड़ लिया और थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


अब आरोपी से पूछताछ जारी है कि वह नकली नोट कहां से लाया। कहीं नकली नोट खपाने वाले गिरोह से तो उसके तार नहीं जुड़े हुए हैं। सिविल लाइंस थाना पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed