{"_id":"5a3299df4f1c1baf678c18ad","slug":"facebook-online-thug-gang-case-bursted-by-tonk-police-in-rajasthan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Facebook पर विदेशी लड़की बनकर भेजता था Friend Request, फिर बुना जाता था ऐसा जाल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
Facebook पर विदेशी लड़की बनकर भेजता था Friend Request, फिर बुना जाता था ऐसा जाल
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 14 Dec 2017 09:06 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
कुछ विदेशी महिलाओं की फेक फेसबुक आईडी से चल रहे एक खेल के बारे में सबको जानना जरुरी है क्योंकि कल को इसके जाल में आप भी फंस सकते हैं। यहां बात की जा रही है राजस्थान पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए एक ऐसे शख्स की जिसने फर्जी फेसबुक अकाउंट चलाते हुए कई लोगों को चूना लगाया है।
राजस्थान के टोंक जिले के देवली कस्बे से फ्रैंक नाम एक नाइजीरिया निवासी को आॅनलाइन ठगी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार नाइजीरिया निवासी फ्रैंक ने देवली निवासी मिट्ठनलाल ग्वाला से करीब 1,55,000 हजार रुपए की ठगी की थी जिसके बाद मिट्ठनलाल ने देवली थाने में मामला दर्ज कराया।
टोंक जिला एसपी प्रीति जैन के आदेश के बाद एडिशनल एसपी सरिता सिंह के निर्देशन में इस लूट का पर्दाफाश करने के लिए एक टीम गठित की गई जिसमें पुलिस की साइबर सैल की मदद से नाइजीरिया निवासी फ्रैंक को गिरफ्तार किया गया।

Trending Videos
पहले लोगों से दोस्ती करते फिर देते थे ऐसे-ऐसे लालच
टोंक पुलिस की गिरफ्त में नाइजीरियाई ठग फ्रैंक
आॅनलाइन ठगी के तरीकों का खुलासा करते हुए आरोपी आॅनलाइन ठग फ्रैंक ने पुलिस को बताया कि वो और उसके कई अन्य साथी फेसबुक पर महिलाओं की फोटो लगाकर कई अकाउंट चलाते थे जिसके बाद वो भारत में कई लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजा करते थे।
फेसबुक पर दोस्ती होने के बाद उनसे भारत आकर मिलने की इच्छा जाहिर करते थे और कई चीजों का लालच भी दिया करते थे। उसने बताया कि वो अपने फेसबुक फ्रेंड से एयरपोर्ट पर किसी मुसीबत में फंसे होने का झांसा देते और पेन्ल्टी राशि और स्वंय की करेंसी एयरपोर्ट नहीं जमा होने का झांसा देते हुए अलग अलग खातों में पैसे जमा करवा लिया करते थे।
आरोपियों ने पूरे भारत समेत राजस्थान में आॅनलाइन ठगी का ये गोरखधंधा काफी समय से चला रखा था जिसका खुलासा टोंक पुलिस जल्द कर सकती है।